बेनीखेड़ा गांव के नजदीक पहुंचा बाढ़ का पानी

संवाद सूत्र औंग गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। शनिवार को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Aug 2020 11:26 PM (IST) Updated:Sat, 22 Aug 2020 11:26 PM (IST)
बेनीखेड़ा गांव के नजदीक पहुंचा बाढ़ का पानी
बेनीखेड़ा गांव के नजदीक पहुंचा बाढ़ का पानी

संवाद सूत्र, औंग : गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। शनिवार को एडीएम व एसडीएम ने गंगा की बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांव का दौरा किया। एसडीएम ने बाढ़ से निपटने की तैयारियों का भी जायजा लिया। उधर गंगा कटरी के पांच गांव के खेतों में बाढ़ का पानी फैलना शुरू हो गया है। बेनीखेड़ा गांव के पास तक पानी पहुंच गया है।

गंगा जलस्तर बढ़ने के साथ बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। शनिवार को सुबह से गंगा का पानी बिदकी फारम, काली कुंडी, सदनहा, बेनी खेड़ा व जाड़े का पुरवा गांव के किसानों के खेतों में पहुंच रहा है। सुबह से पानी का बढ़ना तेज हुआ है। खेतों में खड़ी मिर्च, भिडी, धान की फसल बाढ़ के पानी से से अब खराब हो जाएगी। बिदकी फारम गांव के योगेंद्र पाल ने बताया गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। खेतों के पानी का फैलाव शुरू हो गया है। गांव के लोग भी सतर्क हैं। उधर एडीएम पप्पू गुप्ता, एसडीएम आशीष कुमार, शिवराजपुर प्रधान सूरजपाल यादव सहित राजस्व अधिकारियों के साथ गंगा कटरी के गांव का दौरा किया। उन्नाव जिले की दो ग्राम पंचायतों गांव गंगा इस पार हैं। बाढ़ में इनको शिवराजपुर में ही विस्थापित किया जाता है। एडीएम ने बेनीखेड़ा गांव के पास तक पानी पहुंचने पर बीडीओ मलवां प्रतिमा वर्मा को दरियापुर बाढ़ राहत शिविर की सफाई कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही गोपालगंज पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी को दवाएं सहित स्वास्थ्य जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी