अवर अभियंता ने वंचित स्थानों पर जलापूर्ति की व्यवस्था के दिए निर्देश

संवाद सूत्र नवाबगंज अवर अभियंता ने शनिवार को पानी की टंकी का जायजा लिया। उन्होंने वंचित स्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Nov 2020 10:55 PM (IST) Updated:Sat, 21 Nov 2020 10:55 PM (IST)
अवर अभियंता ने वंचित स्थानों पर जलापूर्ति की व्यवस्था के दिए निर्देश
अवर अभियंता ने वंचित स्थानों पर जलापूर्ति की व्यवस्था के दिए निर्देश

संवाद सूत्र, नवाबगंज : अवर अभियंता ने शनिवार को पानी की टंकी का जायजा लिया। उन्होंने वंचित स्थानों पर जलापूर्ति की व्यवस्था के निर्देश दिए।

कस्बा नवाबगंज व आसपास के गांवों को पेयजल आपूर्ति के लिए ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत एक हजार लीटर क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। शनिवार जल निगम के अवर अभियंता मनोज कुमार ने सुपरवाइजर नितिन गंगवार व ठेकेदार संजू कटियार के साथ टंकी पर पहुंचकर पेयजल आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मौजूद ऑपरेटर अमरजीत व जलस कुमार से टंकी से घरों को होने वाली जलापूर्ति के बारे पूछा। अवर अभियंता मनोज कुमार ने केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत कस्बे व आसपास के गांवों में जलापूर्ति से छूटे घरों, स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक भवनों आदि महत्वपूर्ण स्थलों तक जलापूर्ति की व्यवस्था करने के बारे में जानकारी की। उन्होंने जलापूर्ति से छूटे स्थानों पर जल जीवन मिशन के तहत पानी की टोटी लगाए जाने का कार्य शीघ्र ही शुरू कराए जाने की बात कही। अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि सरकार की जल जीवन मिशन योजना में हर घर तक पानी की टोटी पहुंचाए जाने का कार्य होना है। जिसके लिए जानकारी ली गई है। दो दिन में जलापूर्ति से वंचित स्थानों तक पेयजल की व्यवस्था कराए जाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

------ बिजली नहीं आने से नहीं हुई धान की खरीद

संवाद सूत्र, शमसाबाद : फैजबाग धान क्रय केंद्र पर बिजली न आने से किसानों के धान की छनाई नहीं हो सकी। जिससे धान की खरीद नहीं हुई। किसानों ने बताया पूर्व में धान की छनाई के लिए जनरेटर लगा हुआ था। जिसको केंद्र प्रभारी ने हटवा दिया है। अब बिजली आने पर ही धान की छनाई हो रही है, उसके बाद तौल की जाती है। सुबह से बिजली न आने से वह लोग ट्रैक्टर में धान की फसल भरे खड़े हैं, लेकिन छनाई न होने से गोदाम प्रभारी तौल नहीं कर रहे हैं। गोदाम पर तौल करा रहे अंकुश यादव ने बताया शुक्रवार को भी बिजली नहीं आई थी, जिससे तौल बंद रही। शनिवार को भी बिजली न आने से तौल नहीं हो पाई। रात में बिजली आने पर कुछ तौल की। बिना धान की छनाई के तौल नहीं कराई जा सकती है।

chat bot
आपका साथी