भोलेपुर में अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, हंगामा

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद भोलेपुर रेलवे क्रासिग पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। इसी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jun 2020 06:10 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jun 2020 06:10 PM (IST)
भोलेपुर में अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, हंगामा
भोलेपुर में अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, हंगामा

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : भोलेपुर रेलवे क्रासिग पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। इसी के चलते बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। सरकारी भूमि पर बना मंदिर व अन्य अतिक्रमण जेसीबी से तोड़ दिया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध कर हंगामा किया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया।

सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, सीओ सिटी मन्नीलाल गौड़, नगरपालिका ईओ रश्मि भारती, फतेहगढ़ कोतवाल जसवंत सिंह के साथ भोलेपुर क्रासिग पर पहुंचे। फर्रुखाबाद कोतवाली व मऊदरवाजा थाने का पुलिस बल भी बुलाया गया। पीडब्ल्यूडी जेई सोहेल अहमद, कानून गो प्रमोद कुमार राजस्व कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दो जेसीबी से अतिक्रमण हटाना शुरू किया गया। हनुमान मंदिर के निकट बनी दुकानों के बाहर महिलाओं सहित कुछ लोगों ने विरोध कर हंगामा शुरू कर दिया। मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को समझाया। युवकों को डंडा फटकार कर खदेड़ दिया गया। हंगामा कर रहे रवि राठौर को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले गई और उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। इस दौरान रेलवे स्टेशन तिराहे पर बने शिव मंदिर को हटा दिया गया। महंत विनोदानंद हरिहर ने विरोध किया तो अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया। हनुमान मंदिर के बाहर बनी दुकानों से निकला सामान कुछ महिलाओं ने मंदिर परिसर में रखना शुरू किया। इस पर मंदिर में रहने वाले बाबाओं ने विरोध किया, इस पर महिलाएं उनसे उलझ गईं। बाद में मंदिर का मुख्य द्वार, इसी से सटे शनिदेव मंदिर को भी तोड़ दिया गया। युवकों ने यहां स्थापित प्रतिमा निकालकर हनुमान मंदिर में रखवा दी। कई लोगों ने अतिक्रमण हटाने में पक्षपात का भी आरोप लगाया। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग खंड कार्यालय के निकट से रेलवे स्टेशन तिराहे तक अभियान चलाया गया। आगे का अभियान तिथि निश्चित कर चलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी