रंगों की तरंग में झूमे बच्चे

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद होली आने से पहले ही गुरुवार को कई स्कूलों में होली की उमं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Mar 2019 07:44 PM (IST) Updated:Thu, 14 Mar 2019 07:44 PM (IST)
रंगों की तरंग में झूमे बच्चे
रंगों की तरंग में झूमे बच्चे

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : होली आने से पहले ही गुरुवार को कई स्कूलों में होली की उमंग परवान चढ़ने लगी। छुट्टी होते ही रंगों की तरंग में बच्चे झूमने लगे। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। हैप्पी होली कहना नहीं भूले।

रंगों के त्योहार होली की दस्तक स्कूल-कालेजों में दिखने लगी। कई बच्चे विद्यालय पहुंचे तो बस्ते में कापी-किताब के साथ रंग-गुलाल की पुड़िया भी थी। छुट्टी की घंटी बजते ही उल्लास फूट पड़ा। कई स्कूलों में विद्यालय गेट की देहरी लांघते ही उल्लास के रंगों के गुबार उड़ने लगे। छात्राओं ने आपस में एक दूसरे के रंग लगाकर होली की शुभकामना दी। छात्रों ने भी आपस में सूखे रंगों से होली खेल ली। अबीर गुलाल साफ करते बच्चे घर की ओर बढ़े। कई अधरंगे चेहरे मोहक बन रहे थे। बच्चों की होली के इस उल्लास में मानों राहगीरों को भी अपना बचपन याद आ गया हो।

chat bot
आपका साथी