कहीं बारिश तो कहीं रहा इंतजार

फैजाबाद : शुक्रवार की शाम को जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। शहरी इलाके इससे अछूते रहे। माना

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Jun 2018 11:39 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jun 2018 11:39 PM (IST)
कहीं बारिश तो कहीं रहा इंतजार
कहीं बारिश तो कहीं रहा इंतजार

फैजाबाद : शुक्रवार की शाम को जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। शहरी इलाके इससे अछूते रहे। माना जा रहा है कि शनिवार व रविवार को रुक-रुक कर बारिश होगी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक प्री मानसून बारिश की शुरुआत है।

शुक्रवार को दिन भर बादलों व सूर्यदेव के बीच आंख मिचौली होती रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। दिन में लोगों को उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ा। शाम करीब पांच बजे बीकापुर व हैदरगंज क्षेत्र में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश हुई। सीमावर्ती क्षेत्रों में बारिश होने का असर शहर में भी दिखा। शाम पांच बजे के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार व रविवार को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान है। साथ ही मध्यम स्तर के बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम साढ़े 29 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 70 व न्यूनतम 51 फीसदी रही।

chat bot
आपका साथी