वीरेंद्र बहादुर माशिसं के जिलाध्यक्ष निर्वाचित

अयोध्या माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के जिला सम्मेलन के अंतर्गत शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष शेरबहादुर सिंह ने की। वर्तमान में शिक्षकों की दशा व उसमें शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा हुई। जिले की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ। वीरेंद्र बहादुर सिंह को एक बार फिर से जिले की कमान सौंपी गई। जिला मंत्री अमरनाथ कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र जिला उपाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह सतीश सिंह उमाशंकर शुक्ल सुरेश कुमार सिंह तथा रंजना यादव व श्रद्धा सिंह को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 11:21 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 06:04 AM (IST)
वीरेंद्र बहादुर माशिसं के जिलाध्यक्ष निर्वाचित
वीरेंद्र बहादुर माशिसं के जिलाध्यक्ष निर्वाचित

अयोध्या : माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के जिला सम्मेलन के अंतर्गत शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष शेरबहादुर सिंह ने की। वर्तमान में शिक्षकों की दशा व उसमें शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा हुई। जिले की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ। वीरेंद्र बहादुर सिंह को एक बार फिर से जिले की कमान सौंपी गई। जिला मंत्री अमरनाथ, कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र, जिला उपाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह, सतीश सिंह, उमाशंकर शुक्ल, सुरेश कुमार सिंह तथा रंजना यादव व श्रद्धा सिंह को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। डॉ.रनजीत सिंह को संयुक्त मंत्री चुना गया। अनिल कुमार मिश्र, पंकज यादव, विजयकीर्ति भूषण व आशीष सिंह को जिला सचिव की जिम्मेदारी मिली।

सवेंद्र सिंह जिला संगठन मंत्री तथा अक्षतेश्वर दुबे को मीडिया प्रभारी बनाया गया। महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी तहसीलदार सिंह, उपाध्यक्ष ललित रंजन भटनागर तथा महानगर मंत्री अरविद कुमार गुप्त को बनाया गया। रामसूरत तिवारी, योगेंद्रनाथ तिवारी, चंद्रकमल वर्मा, रणधीर सिंह, जेबी सिंह, जयप्रकाश चौरसिया, स्वामीप्रसाद मिश्र, अजय कुमार शुक्ल, शंभूनाथ वर्मा, हरवंश सिंह, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, रामचंद्र वर्मा, दयाशंकर, राजेंद्र प्रसाद गुप्त को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

चुनाव अधिकारी मंडलीय मंत्री उदय नारायण तिवारी व पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र वैशवार रहे। उदय नारायण को जिला कार्यकारणी समिति का सदस्य नामित किया गया। इससे पहले आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी में अरविद गुप्त, पंकज पाल, सतीश सिंह, अजय कुमार, रणधीर सिंह, योगेंद्र तिवारी, स्वामी प्रसाद मिश्र, रामसूरत तिवारी, उमाशंकर शुक्ल ने विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी