कचहरी में प्रवेश को लेकर रही सख्ती

रजिस्टर में नाम व पता दर्ज करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। सभी की थर्मल स्कैनिग अनिवार्य रूप से की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 11:25 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 11:25 PM (IST)
कचहरी में प्रवेश को लेकर रही सख्ती
कचहरी में प्रवेश को लेकर रही सख्ती

अयोध्या : कचहरी में प्रवेश को लेकर गुरुवार को सख्ती रही। पुलिस ने प्रवेश करने वाले लोगों से आने की वजह पूछी। रजिस्टर में नाम व पता दर्ज करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। सभी की थर्मल स्कैनिग अनिवार्य रूप से की गई। प्रशासन ने जरूरी होने पर ही घर से निकलने की एडवाइजरी पहले से ही जारी कर रखी है।

सख्ती के बाद भी कचहरी में आने वालों की संख्या में कमी नहीं आई। अधिवक्ता शेडों व अदालत परिसर में भीड़ रही। अधिवक्ताओं ने आज भी हड़ताल का प्रस्ताव भेजा, जिससे अदालतों में सामान्य तरीके से कामकाज नहीं हो सका। पीठासीन अधिकारी अदालतों में बैठे। अदालतों में प्रवेश को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। मास्क व पर्याप्त भौतिक दूरी का सख्ती से पालन कराया गया।

chat bot
आपका साथी