हाउस टैक्स बढ़ाने का विरोध करेगी सपा

वह भी हेलमेट लगाने वाहन का पेपर लेकर चलने के पक्षधर हैं। अगर उल्लंघन करते कोई मिलता है तो 20 हजार रुपये का चालान बाइक का कर दिया जाता है। आरोप लगाया कि इसकी आड़ में पुलिस कर्मी लूट खसोट पर उतर आए हैं। 2022 के विस चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Sep 2019 11:17 PM (IST) Updated:Thu, 12 Sep 2019 11:17 PM (IST)
हाउस टैक्स बढ़ाने का विरोध करेगी सपा
हाउस टैक्स बढ़ाने का विरोध करेगी सपा

अयोध्या: समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने नगर निगम की हाउस टैक्स बढ़ोतरी को काला कानून बताते हुए उसके खिलाफ आंदोलन का एलान किया है। कहा, नगर निगम ने 21 गुना की बढ़ोतरी हाउस टैक्स में की है, जो आम जनता के साथ ज्यादती है। पहली अक्टूबर को सदर तहसील मुख्यालय पर धरना देने का उन्होंने एलान किया। कहा, इससे पहले वह पार्टी पार्षदों के साथ बढ़े हाउस टैक्स के खिलाफ वार्ड वार जनजागरण करेंगे। उन्होंने हाउस टैक्स बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की। पूर्व मंत्री पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में मध्यम वर्ग के लोग रहते हैं। उनकी क्षमता बढ़े हाउस टैक्स का बोझ सहने की नहीं है। भारी भरकम हाउस टैक्स को सही करने के नाम नगर निगम के कर्मचारी बंदरबाट करने में लगे हैं। पांडेय ने बदहाल बिजली आपूर्ति का सवाल भी उठाया। कहा, बिजली की कीमतों को प्रदेश सरकार ने बढ़ा दिया है। वहीं भाजपाई पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार की ओर से बढ़ाई गई बिजली दरों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका यह दोहरा चरित्र नहीं चलेगा। एमवी एक्ट उल्लंघन में बढ़ी जुर्माना दरों के विरोध में भी पूर्व मंत्री केंद्र सरकार पर बरसे। कहा, वह भी हेलमेट लगाने, वाहन का पेपर लेकर चलने के पक्षधर हैं। अगर उल्लंघन करते कोई मिलता है तो 20 हजार रुपये का चालान बाइक का कर दिया जाता है। आरोप लगाया कि इसकी आड़ में पुलिस कर्मी लूट खसोट पर उतर आए हैं। 2022 के विस चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

chat bot
आपका साथी