स्वर्णकार समाज को किया सम्मानित

विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय स्वर्णकार समाज की सेवा भावना के लिए पदाधिकारियों को सम्मानित किया.

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 12:06 AM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 06:06 AM (IST)
स्वर्णकार समाज को किया सम्मानित
स्वर्णकार समाज को किया सम्मानित

अयोध्या : विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय स्वर्णकार समाज की सेवा भावना के लिए पदाधिकारियों को सम्मानित किया। विधायक ने राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। गुप्ता ने कहाकि लॉकडाउन में मंच ने जरूरतमंदों की मदद की। संगठन की ओर से जिला उपाध्यक्ष रामजी सोनी ने विधायक का आभार व्यक्त किया। कहा, मंच जरूरतमंदों की सेवा-सहायता के लिए तत्पर रहेगा। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश सचिव रामआधार सोनी, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष संजीव सोनी, महानगर अध्यक्ष प्रमोद सोनी, संरक्षक अनिल सोनी व आशीष आदि थे।

chat bot
आपका साथी