ब्राह्मणों का रहनुमा साबित करने की रही होड़

अयोध्या : ब्राह्मणों के संगठन के प्रति समर्पित चाणक्य परिषद अपने 25 वर्षों के सफर में भले ही दोफ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 11:20 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 11:20 PM (IST)
ब्राह्मणों का रहनुमा साबित करने की रही होड़
ब्राह्मणों का रहनुमा साबित करने की रही होड़

अयोध्या : ब्राह्मणों के संगठन के प्रति समर्पित चाणक्य परिषद अपने 25 वर्षों के सफर में भले ही दोफाड़ हो गया हो पर स्थापना दिवस के मौके पर दोनों गुटों ने स्वयं को ब्राह्मणों का रहनुमा साबित करने का दम भरा। दर्शननगर स्थित सूर्यकुंड पर रामानुज तिवारी की अध्यक्षता में स्थापना दिवस मनाया गया। संचालन हरिशंकर तिवारी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व डीजी सूर्यकुमार शुक्ल, विधायक इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू, पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन, समाज सेवी हरिओम तिवारी, श्याम तिवारी, महंत नारायणाचारी, डॉ. सत्येंद्र तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री यादवेश्वरदत्त मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशकांत पांडेय, पं. राधिकाप्रसाद पांडेय, कप्तान तिवारी, दुर्गेश मिश्र, मालेंद्र तिवारी, हरिओम तिवारी, विवेकानंद पांडेय, शीतला पाठक, प्रधान संघ प्रदेश महामंत्री अनिल तिवारी, गौतम पांडेय, विक्रांत गोस्वामी पवन, संजय पांडेय, सतीश पांडेय, राकेश पाठक, विपिनेश पांडेय, अमरनाथ पांडेय आदि ने विचार रखे और कहा, चाणक्य परिषद के लोग चाणक्य बनने का भी प्रयास करें।

दूसरे गुट की ओर से पं. कृपानिधान तिवारी के संयोजन में रामकीपैड़ी पर स्थापना दिवस मनाया गया। यहां पूर्व डीजी सूर्यकुमार शुक्ल ने कहा, समाज निर्माण में ब्राह्मणों की महती भूमिका है। समाज को जुर्म अत्याचार के खिलाफ सतत संघर्ष कर नौजवानों को पढ़ाई और रोजगार के प्रति प्रेरित करने की महती जिम्मेदारी निभानी होगी। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री रामकुमार शुक्ल ने संगठन की मजबूती के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पवन पांडेय ने ब्राह्मणों की रक्षा के लिए संपूर्ण देश में संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जनार्दन पांडेय, जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद तिवारी आफत, लषणधर त्रिपाठी, संत करपात्री, गुरुप्रसाद पांडेय, वीरेंद्र मिश्र, अवधेश पांडेय, पूर्व जिलाधिकारी बीपी चतुर्वेदी, ब्लॉक प्रमुख विवेक पांडेय, सिद्धेश्वरीप्रसाद त्रिपाठी, परमानंद पाठक, राकेश तिवारी, बीपी शुक्ल, धनंजय द्विवेदी, असीम पांडेय, रामभरत पांडेय आदि ने भी विचार रखे।

chat bot
आपका साथी