मिले 72 नए कोरोना मरीज, बढ़ी एक्टिव केस की संख्या

कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को कांग्रेस नेता सुनील पाठक भी कोरोना संक्रमित पाए गए। उनके साथ ही 72 नए मरीज भी पॉजिटिव मिले हैं। नगर निगम क्षेत्र के करमअली का पुरवा में छह सोहावल से सुचित्तागंज में सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Aug 2020 11:25 PM (IST) Updated:Thu, 20 Aug 2020 11:25 PM (IST)
मिले 72 नए कोरोना मरीज, बढ़ी एक्टिव केस की संख्या
मिले 72 नए कोरोना मरीज, बढ़ी एक्टिव केस की संख्या

अयोध्या: कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को कांग्रेस नेता सुनील पाठक भी कोरोना संक्रमित पाए गए। उनके साथ ही 72 नए मरीज भी पॉजिटिव मिले हैं। नगर निगम क्षेत्र के करमअली का पुरवा में छह, सोहावल से सुचित्तागंज में सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही सिविल लाइंस, विवेकानंदपुरम, देवकाली, कैंट व मसौधा के कृष्णविहार कालोनी में दो-दो लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। नगर निगम क्षेत्र के मकबरा, उसरू, बड़ा रमना, निराला नगर, रायगंज, वैदेहीनगर, रामनगर, अवधपुरी कॉलोनी, कंधारी बाजार, नाका, जमुनियाबाग, पुलिस लाइन, सुरसरि कॉलोनी में एक-एक व्यक्ति को कोरोना से संक्रमित पाया गया। मसौधा के रग्घूपुर, पलियागोवा, पूरेकाशीनाथ, बीकापुर बाजार व रामदासपुर, हरिग्टनगंज के जोहन, मुकीमपुर, तारुन के हैदरगंज, बाबू का पुरवा, मयाबाजार के रामगंज, दलपतपुर, गोसाईंगंज, पूराबाजार के कोडरी, जगदीशपुर मंदिर, आदर्शनगर में एक-एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमित पाया गया है। रुदौली के रसूलाबाद, लोटी सराय, रुदौली में एक-एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद जिले में कोरोना के संक्रमितों की संख्या 2185 हो गई है। वहीं एक्टिव केस भी छह सौ के पार चले गए हैं। अब जिले में एक्टिल केस की संख्या 618 हो गई है। स्वस्थ होने वालों की कुल तादाद 1532 हो गई है। गुरुवार को भी 42 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली। वहीं अब टेस्टिग की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। गुरुवार को 1178 लोगों की कोरोना की जांच की गई, जबकि अब तक कुल 51614 लोगों की जांच हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी