किसान पाठशाला का उद्देश्य किसानों की आय दोगुनी करना

संवाद सूत्र, सरसईनावर : विकास खंड ताखा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में ग्राम तिरखी-त्रिलोकपुर, नगला

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 04:35 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 04:35 PM (IST)
किसान पाठशाला का उद्देश्य किसानों की आय दोगुनी करना
किसान पाठशाला का उद्देश्य किसानों की आय दोगुनी करना

संवाद सूत्र, सरसईनावर : विकास खंड ताखा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में ग्राम तिरखी-त्रिलोकपुर, नगला गुजराती, चमरपुर, रुद्रपुर, शरावा, ¨हदूपुर, बैधपुरा, केशोंपुर के प्राथमिक विद्यालयों में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न ग्रामों से लगभग एक हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। किसान पाठशाला में कृषि विभाग के कर्मचारियों में अवधेश कुमार, विकास कुमार, शैलेंद्र, हरमेश, बृजेश, पुष्पेंद्र ने आकर कृषि संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। पाठशाला का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करना है।

पाठशाला में पशुपालन तथा पशु रोग नियंत्रण, बागवानी, मछली पालन के लाभ समेत कई प्रकार के अनुदान के बारे में बताया गया तथा विकास कुमार टीए के द्वारा यह भी बताया गया कि अगले चार दिवसीय पाठशाला में उक्त कर्मचारियों के द्वारा 17 दिसंबर को ग्राम कुइता, मौहरी, पुरैला, दींग, सौंथना, ककराई में आयोजन कर किसानों को विभिन्न जानकारियां प्रदान की जाएंगी।

chat bot
आपका साथी