त्योहारी सीजन में ट्रेन रद,परेशान रहे यात्री

संवाद सहयोगी, भरथना : दीपावली पर्व पर शनिवार को भरथना रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली आगरा-लख

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 07:14 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 07:14 PM (IST)
त्योहारी सीजन में ट्रेन रद,परेशान रहे यात्री
त्योहारी सीजन में ट्रेन रद,परेशान रहे यात्री

संवाद सहयोगी, भरथना : दीपावली पर्व पर शनिवार को भरथना रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली आगरा-लखनऊ अप और डाउन इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस व डाउन पैसेंजर (शटल) के रद होने के चलते उक्त ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर को टूंडला से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में शनिवार को बहुत अधिक संख्या में यात्रियों की भीड़ देखी गई। शुक्रवार को भैया दूज थी। इस नाते टूंडला से कानपुर के मध्य के स्टेशनों से छोटी-छोटी दूरी तय करने के लिए यात्रियों के लिए उक्त ट्रेनें काफी सुविधाजनक साबित हुईं थीं। भैया दूज पर सुविधानुसार भाई बहन के घर तो बहन भाई के घर आईं हुई थीं। अधिकांश ने अगले दिन इन्हीं ट्रेनों से अपने-अपने घर वापसी का फैसला लिया था लेकिन उक्त ट्रेनें रद होने की जानकारी ऐन मौके पर होने से अथवा रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर ही रद होने का पता लगने पर बड़ी संख्या में यात्रियों को असुविधा हुई।

chat bot
आपका साथी