33 केवी की केबल में फाल्ट से साढ़े सात घंटे बंद रहा उपकेंद्र

जागरण संवाददाता, इटावा : शनिवार की रात्रि कुनैरा से चलकर 33 केवी उपकेंद्र फ्रेंड्स कालो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Jul 2018 05:35 PM (IST) Updated:Sun, 22 Jul 2018 05:35 PM (IST)
33 केवी की केबल में फाल्ट से साढ़े सात घंटे बंद रहा उपकेंद्र
33 केवी की केबल में फाल्ट से साढ़े सात घंटे बंद रहा उपकेंद्र

जागरण संवाददाता, इटावा : शनिवार की रात्रि कुनैरा से चलकर 33 केवी उपकेंद्र फ्रेंड्स कालोनी का आने वाली 33 केवी लाइन की केबल में फाल्ट आ जाने से उपकेंद्र से साढ़े सात घंटे तक बिजली नहीं मिल सकी। भरथना चौराहा के आगे भूमिगत केबल में रात्रि तकरीबन ढाई बजे आई खराबी जो रविवार सुबह तकरीबन 10 बजे सही हो सकी। इस दौरान लाइन पार का 50 फीसद से अधिक भाग के लोग जहां उमस से बेहाल रहे, वहीं सुबह पानी की बूंद-बूंद को तरस गए। इन इलाकों में लगभग 25 हजार के आसपास लोग रहते हैं।

विदित हो कि फ्रेंड्स कालोनी उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी की लाइन को भरथना चौराहा के पास हाईवे के नीचे से भूमिगत केबल डाल कर लाया गया है। बिजली विभाग की उदासीनता के कारण इस केबल में अधिकांश फाल्ट आते रहते हैं। विभाग इसे जोड़कर काम चला रहा है। अगर इस केबल को बदल दिया जाए तो समस्या का स्थाई समाधान हो सकता है।

शनिवार की रात तकरीबन ढाई बजे अचानक इस केबल में फाल्ट हो जाने से उपकेंद्र से पोषित क्षेत्र का बिजली आपूर्ति से संबंध कट गया। रात ढाई बजे से सुबह तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे लेकिन बिजली के दर्शन नहीं हुए। इसके चलते लोगों को पानी भी नसीब नहीं हुआ। एसएसओ ने मोबाइल बंद किया

हैरत की बात यह है कि गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने उपकेंद्र से फोन पर जानकारी हासिल करनी चाही, लेकिन उपकेंद्र पर मौजूद एसएसओ ने तो मोबाइल ही स्विच ऑफ कर लिया। बाद में उपखंड अधिकारी कुलदीप ¨सह ने बताया कि 33 केवी की केबल में फाल्ट आ जाने से उपकेंद्र बंद है। लाइनमैन मरम्मत के कार्य में जुटे हुए हैं। इसके बाद सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान अशोक नगर, गांधीनगर, फ्रेंड्स कालोनी, चौहान कालोनी, अड्डा गूलर, राम नगर, विजय नगर, जनता कालोनी, श्याम नगर तुलसी नगर सहित अनेक मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रही। विभाग धैर्य की परीक्षा न ले

बिजली न आने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदयभान ¨सह यादव ने कहा कि बिजली विभाग जनता के धैर्य की परीक्षा न ले। बिजली की अघोषित कटौती न की जाए। जनता से पूरा बिल लिया जा रहा है और मंहगी बिजली दी जा रही है इसके बाद भी सुविधाएं शून्य हैं। प्रतिदिन बिजली की कटौती की जा रही है। लगातार 8 से 10 घंटे बिजली जाना आम बात है। कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और इसको लेकर आंदोलन भी किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी