असम में किशोरी को भगाने का मुकदमा था कायम

इटावा, जागरण संवाददाता : असम से हरियाणा ले जाई जा रही किशोरी सहित दो लोगों को बीते शनिवार की शाम जीआ

By Edited By: Publish:Sun, 07 Feb 2016 06:16 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2016 06:16 PM (IST)
असम में किशोरी को भगाने का मुकदमा  था कायम

इटावा, जागरण संवाददाता : असम से हरियाणा ले जाई जा रही किशोरी सहित दो लोगों को बीते शनिवार की शाम जीआरपी-आरपीएफ ने नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में पकड़ा। खोजबीन किए जाने पर पता चला कि असम में किशोरी को भगाने का मुकदमा दर्ज है। संबंधित थाना पुलिस से वार्ता होने के पश्चात जीआरपी को अब असम पुलिस का इंतजार है। इस दौरान किशोरी को महिला थाना में रखा गया है, दोनों युवक जीआरपी थाना में बंद हैं।

जीआरपी थाना प्रभारी यशपाल ¨सह यादव ने बताया कि देर रात असम प्रांत के जनपद नौगांव के थाना कसुआ पुलिस से जानकारी की गई तब पता चला कि किशोरी के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है, इसमें पास्को एक्ट भी लगा है। इससे युवती को महिला थाना के हवाले किया गया जबकि दोनों युवक थाना पर हैं। असम पुलिस का इंतजार किया जा रहा है। उक्त युवकों के संबंध में बताया कि किशोरी के बयान के अनुसार असम पुलिस कार्रवाई करेगी।

chat bot
आपका साथी