महिला का पोस्टमार्टम के बाद 14 घंटे रखा रहा शव

जागरण संवाददाता एटा जैथरा कस्बा के मुहल्ला जाटवान की महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 06:31 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:10 AM (IST)
महिला का पोस्टमार्टम के बाद 14 घंटे रखा रहा शव
महिला का पोस्टमार्टम के बाद 14 घंटे रखा रहा शव

जागरण संवाददाता, एटा: जैथरा कस्बा के मुहल्ला जाटवान की महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद सैफई से शुक्रवार रात घर पहुंच गया। स्वजनों ने हत्या के खुलासे की मांग को लेकर अंतिम संस्कार नहीं किया। उसका शव 14 घंटे तक रखा रहा। शनिवार सुबह पुलिस द्वारा जल्द खुलासे के आश्वासन के बाद भी शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतका के पति ने महिला समेत तीन के खिलाफ हत्या की एफआइआर दर्ज कराई है।

शुक्रवार रात 8 बजे मृतका सरिता देवी का शव पहुंचते ही मुहल्ले के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। हालांकि शव के अंतिम संस्कार की तैयारी थी, लेकिन स्वजनों ने हत्या का खुलासा न होने तक अंतिम संस्कार किए जाने से इन्कार कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मृतका के मकान पर पहुंच गई। मृतका के पति हरिओम का कहना था कि पुलिस राजनीतिक दवाब में पत्नी की हत्या का पर्दाफाश नहीं कर रही है। शनिवार सुबह थाना प्रभारी ने मृतका के पति व स्वजनों को घटना का जल्द खुलासा कर आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर सुबह 10 बजे शव का अंतिम संस्कार किया गया।

इधर शनिवार शाम पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर टहलने के बहाने षड़यंत्र कर सीता देवी को घर से बुलाने और उसे गोली मरवाने की रिपोर्ट मुहल्ला के ही शिवमंगल उर्फ गुड्डू, मुहल्ला तुलसी नगर निवासी शिवकांत उर्फ सोनी तथा मुनेंद्र की पत्नी गीता देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एसओ सतपाल भाटी ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे क्या रंजिश रही? इस रहस्य का खुलासा हो सकेगा। बता दें कि बुधवार को पिजरी रोड पर टहलते समय सीता देवी को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। शुक्रवार तड़के सैफई में उसकी मौत हो गई थी।

chat bot
आपका साथी