बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

जागरण संवाददाता, एटा : सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में जिलेभर में लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Jul 2018 10:40 PM (IST) Updated:Mon, 30 Jul 2018 10:40 PM (IST)
बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय
बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

जागरण संवाददाता, एटा : सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में जिलेभर में लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान शिवालयों में हर-हर महादेव, बम-बम भोले व भोले भंडारी के जयकारों की गूंज रही। शहर में बारिश के कारण हुआ जलभराव श्रद्धालुओं के उत्साह को नहीं रोक सका। वे पानी में होकर मंदिरों तक पहुंचे और पूजा-अर्चना की। कांवड़ियों ने अपने-अपने मनौती वाले देवस्थानों पर जाकर भगवान शिव पर गंगाजल चढ़ाया।

प्रसिद्ध कैलाश मंदिर तक पहुंचने के लिए रास्ता सुरक्षित नहीं था क्योंकि रात को हुई बारिश के कारण सुबह के वक्त सड़क पर जलभराव हो गया था। किनारे पर इतनी भी जगह नहीं बची कि श्रद्धालु मंदिर तक पहुंच सकें, लेकिन आस्थावानों ने पानी की परवाह नहीं की। श्रद्धालुओं में महिलाओं की तादाद सबसे ज्यादा थी। जहां तड़के से ही श्रद्धालुओं ने पहुंचकर चतुर्मुखी शिव¨लग की पूजा-अर्चना शुरू कर दी। जलाभिषेक के अलावा भक्तों ने यहां शिवजी को दूध, दही, शहद, गंगाजल से अभिषेक कराया। कैलाश मंदिर सर्वाधिक मनौती वाला देवस्थान माना जाता है। श्रावण मास में इस मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। सड़कों पर जलभराव के कारण सुबह के वक्त मंदिरों तक श्रद्धालु भले ही कम पहुंच पाए, लेकिन शाम को वहां भीड़भाड़ काफी देखी गई। इसके अलावा डाक बगलिया स्थित विशाल शिव¨लग के पूजन को भी भीड़ देखी गई। रैवाड़ी मुहल्ला के शिव मंदिर में भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते नजर आए। सुबह के समय जहां भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया तो शाम को उनके दर्शन करने वालों की भीड़ लग गई।

जलेसर के पटना पक्षी विहार स्थित पूर्ण इच्छेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालु सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। यह इस क्षेत्र का सर्वाधिक मनौती वाला मंदिर है, जहां श्रावण मास में सबसे ज्यादा रौनक रहती है। इस मंदिर में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने भगवान शिव के जयकारों के बीच जलाभिषेक किया। भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी तमाम लोग पहुंचे। लोग हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारे लगा रहे थे। सुबह से लेकर शाम तक इच्छेश्वर महादेव मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। शाम के वक्त भगवान शिव की आरती की गई। इसके अलावा नगर के डूडेश्वर महादेव, प्राचीन नागेश्वर महादेव, बटकेश्वर महादेव और ¨चताहरण महादेव मंदिरों पर भी सुबह के समय भक्तों की कतारें लगी रहीं।

परसोंन स्थित भगवान महादेव के मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही। गंगाघाटों से कांवड़ लेकर पहुंचने वाले भक्तों की संख्या यहां सर्वाधिक थी। भक्तों ने गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक की और मनोकामना के लिए पूजा-अर्चना की। अलीगंज, जैथरा, मारहरा, निधौली कलां, अवागढ़, सकीट क्षेत्र के मंदिरों में भी शिवपूजन कर लोगों ने पुण्य लाभ प्राप्त किया। राजा का रामपुर में मंदिर सजाए गए और विशेष पूजा-अर्चना की गई।

chat bot
आपका साथी