झांसा देकर आधा दर्जन महिलाओं के आभूषण उड़ाए

थाना क्षेत्र के घाटी के बगइचा टोला की आधा दर्जन महिलाओं के आभूषण जालसाज महिलाओं ने झांसा देकर उड़ा दिए। इस मामले में पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जालसाज महिलाओं की तलाश में जुट गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 12:00 AM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 12:00 AM (IST)
झांसा देकर आधा दर्जन महिलाओं के आभूषण उड़ाए
झांसा देकर आधा दर्जन महिलाओं के आभूषण उड़ाए

देवरिया: थाना क्षेत्र के घाटी के बगइचा टोला की आधा दर्जन महिलाओं के आभूषण जालसाज महिलाओं ने झांसा देकर उड़ा दिए। इस मामले में पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जालसाज महिलाओं की तलाश में जुट गई है।

चार दिन पूर्व गांव में दो महिलाएं पहुंचीं और महिलाओं को बताया कि वह पुराने सामानों को नया कर वापस कर देती हैं। बदले में उन्हें कुछ रुपये देना पड़ता है। गांव की कुछ महिलाओं ने उन्हें बर्तन दिया तो दूसरे दिन वह नया बर्तन लेकर आ गईं। इसके बाद जालसाज महिलाओं ने बताया कि वह चांदी का आभूषण दें, उसे भी वह नया कर देंगी। महिलाएं विश्वास में आई तो उन्हें चांदी का आभूषण दीं तो अगले दिन वह भी लेकर चली आईं। इसके बाद शुक्रवार को महिलाओं ने आधा दर्जन महिलाओं से उनका सोने का आभूषण लिया और शनिवार को आने की बात कहीं। शनिवार को महिलाएं उनका इंतजार करती रहीं, लेकिन वह नहीं आई। इसके बाद पीड़ित महिलाओं ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। ठगी की शिकार सरिता देवी, बुचिया देवी, कमलावती देवी, सुमित्रा देवी, कृष्णावती देवी व सुभावती ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि गांव की एक युवती ने ठग महिलाओं का फोटो अपने मोबाइल में खींच लिया है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। उस फोटो के जरिये ठग महिलाओं की तलाश चल रही है।

chat bot
आपका साथी