किसानों की मेहनत से आर्थिक रूप से मजबूत हुआ देश : सूर्यप्रताप शाही

विपक्षी दल सपा कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। वह किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 01:28 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 01:28 AM (IST)
किसानों की मेहनत से आर्थिक रूप से मजबूत हुआ देश : सूर्यप्रताप शाही
किसानों की मेहनत से आर्थिक रूप से मजबूत हुआ देश : सूर्यप्रताप शाही

देवरिया: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि नई तकनीक से किसानों के लिए खेती फायदेमंद साबित हो रही है। प्रदेश का किसान जबसे वैज्ञानिक विधि से खेती करने लगा, तभी से उनकी आय भी बढ़नी शुरू हो गई है। आज किसानों की मेहनत से देश आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है। कृषि मंत्री ने बघौचघाट क्षेत्र के पकहां गांव में कृषि विभाग की तरफ से आयोजित किसान मेला व सामाजिक समरसता कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में किसानों की सरकार है। विपक्षी दल सपा, कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। वह किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। देश का किसान उनके बहकावे में आने वाले नहीं है। कृषि मंत्री ने गरीबों में कंबल भी बांटे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान अब समृद्धशाली हो रहा है। उनकी कड़ी मेहनत का फल उनको उचित मूल्य के रूप में मिल रहा है। उनके लिए सरकार नई नई योजनाएं ला रही हैं। कृषि उपकरणों पर सब्सिडी दी जा रही है। ताकि किसान अपनी खेती वैज्ञानिक विधि से कर सके। जिससे आय दोगुनी हो सके। कार्यक्रम को सलेमपुर सांसद रविद्र कुशवाहा, राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद, कसया विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, फाजिलनगर विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, विश्वंभर मिश्र ने संबोधित किया। संचालन रमेश सिंह ने किया। इस दौरान मुरारी मोहन शाही, ओमप्रकाश शाही, ब्रह्मा यादव, मनोज भारती, झम्मन शाही, नवीन शाही, अरविद तिवारी आदि मौजूद रहे।

गरीबों को हर सुविधा देना योगी-मोदी का लक्ष्य

देवरिया : विकास खंड लार के रौली गांव में शुक्रवार को नवनिर्मित पंचायत भवन का विधायक काली प्रसाद ने लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों को ब्लाक तथा तहसील का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।इसी पंचायत भवन से लोगों को आय, निवास, मृत्यु प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाण पत्र आदि जरूरी कागजात मिल जाएंगे। योगी-मोदी सरकार का लक्ष्य है कि हर गरीब किसान को सारी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाय। विशिष्ट अतिथि जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, वह करती है। इसी कारण ग्रामीणों को सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, निवास की सुविधाएं सबको उपलब्ध हो रही हैं। सभा को जितेंद्र सिंह, दयाशंकर कुशवाहा, कुंज बिहारी सिंह हाकिम, संजय कुशवाहा, समसुद्दीन आदि ने भी संबोधित किया। संतोष कुमार दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन मिथिलेश बाबा ने किया।

chat bot
आपका साथी