अब मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी के साथ सपा जिलाध्यक्ष पर भड़के शाकिर अली

शाकिर अली ने आज खादी ग्रामोद्योग मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी के साथ देवरिया के जिलाध्यक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें हराने के लिए दोनों भाजपा से मिले हुए हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 26 Jul 2016 05:25 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jul 2016 07:56 PM (IST)
अब मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी के साथ सपा जिलाध्यक्ष पर भड़के शाकिर अली

देवरिया (जेएनएन)। देवरिया के पथरदेवा के सपा विधायक व पूर्व मंत्री शाकिर अली ने मंगलवार को खादी ग्रामोद्योग मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी और सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें हराने के लिए दोनों भाजपा से मिले हुए हैं। कहा कि पिछले चुनाव में मैंने अपने बलबूते जीत हासिल की थी। दोनों को अपना विरोधी बताते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि पिछले चुनाव में उन्होंने अपने समर्थकों का सारा वोट भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही को दिलवाया था। इस बार भी यहीं करेंगे। ऐसे में मैं इन दोनों को चुनाव में अपने मंच पर नहीं आने दूंगा। दोनों की शिकायत पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से भी कर चुका हूं।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए शाकिर अली ने कहा कि पिछले चुनाव में मैंने कैबिनेट मंत्री त्रिपाठी से किनारा कर जीत हासिल की थी, जबकि कसया से त्रिपाठी को चुनाव जिताने में मैंने योगदान दिया था। सपा कार्यकर्ताओं के मेरे खिलाफ होने का दुष्प्रचार सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव के नेतृत्व में कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव में कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव, ओम प्रकाश यादव, गोरख यादव तथा सत्य प्रकाश यादव हमारे मंच पर नहीं रहेंगे। पार्टी ने अगर मंच लगाया भी तो मैं वहां नहीं रहूंगा।

यह भी पढ़ें- मुलायम, मुसलमान, मौलाना, मदरसा और मुदारिस के दुश्मन हैं आजम

यह भी पढ़ें- सपा विधायक का बेशर्म बयान, 'महिलाएं थाना फूकेंगी तो क्या हम चुम्मा लेंगे'

यह भी पढ़ें- महिलाओं पर बेशर्म टिप्पणी करने वाले विधायक के कुछ और कारनामे

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में फिल्म के साथ चैरिटी करेंगे सलमान

chat bot
आपका साथी