सरकार की योजनाओं से किसानों को कराया रूबरू

महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में बुधवार को देवरिया महोत्सव का चौथा दिन था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 11:32 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 11:32 PM (IST)
सरकार की योजनाओं से किसानों को कराया रूबरू
सरकार की योजनाओं से किसानों को कराया रूबरू

देवरिया: महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में बुधवार को देवरिया महोत्सव का चौथा दिन था। जिलाधिकारी अमित किशोर ने पांच दिवसीय विराट किसान मेला व तीन दिवसीय दैवीय आपदा कार्यक्रम की दीप जलाकर शुरुआत की। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से किसानों को जहां रूबरू कराया, वहीं दैवीय आपदा के बारे में बताया।

डीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से किसानों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि संचालित की गई है। इसके तहत दो हेक्टेयर से कम कृषि भूमि वाले किसानों को प्रति वर्ष छह हजार रुपये तीन किस्तों में दो हजार की दर से दी जाएगी। प्रथम किस्त इसी माह के अंत तक भेजने का प्रयास है। इसके लिए किसानों का डाटा तैयार कर फी¨डग की कार्य की जा रही है। उन्होंने आपदा प्रबंधन व दैवीय आपदाओं से निपटने के बारे में बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी ¨सह ने सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं सोलर पंप, ¨सचाई योजना, समर्थन मूल्य बढ़ोत्तरी के बारे में बताया। इस दौरान उप निदेशक कृषि प्रसार डा.एके मिश्र ने विभागीया योजनाओ का लेखा-जोखा रखा। किसानों को कृषि व सूचना विभाग के प्रचार साहित्य का वितरण किया गया। किसान अमरनाथ यादव ने गीत प्रस्तुत किया। सरस्वती संगीत महाविद्यालय की छात्राओं ने गीत प्रस्तुत की। बैतालपुर स्थित ¨हदुस्तान, भारत व आइओसीएल डिपो के प्रबंधकों, उनके प्रतिनिधियों व मास्टर ट्रेनरों ने आपदा प्रबंधन की जानकारी दी। रसोई गैस सिलेंडर के रिसाव से लगने वाली आग पर तत्काल नियंत्रण के उपाय भी बताए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सीताराम गुप्त, जिला कृषि अधिकारी मो.मुजक्किल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी