आज जश्न के साथ मनेगा स्वतंत्रता दिवस, लहराएगा तिरंगा

11 बजे बाबू मोहन सिंह जिला अस्पताल में फल वितरण किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Aug 2022 01:09 AM (IST) Updated:Mon, 15 Aug 2022 01:09 AM (IST)
आज जश्न के साथ मनेगा स्वतंत्रता दिवस, लहराएगा तिरंगा
आज जश्न के साथ मनेगा स्वतंत्रता दिवस, लहराएगा तिरंगा

आज जश्न के साथ मनेगा स्वतंत्रता दिवस, लहराएगा तिरंगा

देवरिया: जनपद में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। सभी सरकारी कार्यालयों, गैर सरकारी संस्थाओं के साथ ही शिक्षण संस्थाओं व लोगों के घरों पर तिरंगा फहरेगा। विविध कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सुबह में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसकी तैयारी रविवार की शाम तक पूरी कर ली गई।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह पांच बजे सामूहिक प्रार्थना सभा गुरुद्वारा, मंदिर, मस्जिद व गिरजाघर में होगा। जबकि सुबह साढ़े छह बजे क्रास कंट्री दौड़ स्टेडियम से आयोजित किया जाएगा। सुबह सात बजे प्रभातफेरी विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा निकाली जाएगी। आठ बजे राष्ट्रगान के साथ ही झंडारोहण किया जाएगा। सुबह साढ़े नौ बजे प्राथमिक विद्यालयों में पौधारोपण, साढ़े नौ बजे शहीद स्मारक व महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किए जाएंगे। जबकि दस बजे के बाद विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा साढ़े दस बजे राजकीय इंटर कालेज में पौधारोपण, पौने ग्यारह बजे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय पर शहीद सैनिकों के विधवाओं का सम्मान, 11 बजे, बाबू मोहन सिंह जिला अस्पताल में फल वितरण किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्टेशन व सार्वजनिक स्थलों पर हुई जांच

देवरिया: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार की शाम जिले के रेलवे स्टेशनों व सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस ने सघन तलाशी ली, हालांकि इस दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिले। पुलिस ने देर रात ढाबों व होटलों की भी जांच की। एसपी संकल्प शर्मा के निर्देश पर सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी बम निरोधक दस्ता, डाग स्क्वायड टीम के साथ सबसे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचे और कोतवाली पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी के साथ मिलकर प्लेटफार्म की सघन जांच कराई। लंबी दूरी से आने वाली ट्रेनों की भी जांच की गई। इस दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति या सामान नहीं मिला। लगभग एक घंटे तक जांच के बाद टीम रोडवेज, मेडिकल कालेज समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंची और जांच की। शहर में पुलिस ने पैदल मार्च किया। रात को शहर के सभी टोटल व जिले के ढाबों की जांच हुई। भटनी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आरपीएफ व जीआरपी ने एक-एक ट्रेनों की जांच की। साथ ही प्लेटफार्म व लोगों के सामानों की जांच भी की गई।

chat bot
आपका साथी