Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव के बीच सपा में फिर फेरबदल, प्रयागराज के श्यामलाल पाल बने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। सपा ने प्रयागराज के रहने वाले श्यामलाल पाल को सपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले नरेश उत्तम पटेल पार्टी उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त थे। उन्हें सपा ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Published: Mon, 06 May 2024 01:41 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2024 01:41 PM (IST)
लोकसभा चुनाव के बीच सपा में फिर फेरबदल, प्रयागराज के श्यामलाल पाल बने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। सपा ने प्रयागराज के रहने वाले श्यामलाल पाल को सपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले नरेश उत्तम पटेल पार्टी उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त थे। उन्हें सपा ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है।

loksabha election banner

माना जा रहा है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह फेरबदल पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक यानी पीडीए के दांव को ध्यान में रखते हुए किया है।

कौन हैं श्याम लाल पाल

श्याम लाल पाल प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के आला नगरी मोहिउद्दीनपुर गांव के रहने वाले हैं। वह जन सेवा इंटर कॉलेज मोहिउद्दीनपुर से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत हुए थे।

श्यामलाल पाल 2007 से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। सबसे पहले वह पार्टी में प्रदेश सचिव, इसके बाद प्रमुख महासचिव बनाए गए थे। वर्तमान में वह प्रदेश उपाध्यक्ष थे। वर्ष 2007 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़े थे लेकिन पराजय का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। सोमवार को उनको प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा उनके घर पर लग गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.