ग्राम प्रधान की आइडी हैक कर दर्जनों लोगों से मांगे रुपये

देवरिया में साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है। हैकरों ने एक ग्राम प्रधान की आइडी हैक कर लोगों से रुपये मांगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jan 2020 11:05 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jan 2020 11:05 PM (IST)
ग्राम प्रधान की आइडी हैक कर दर्जनों लोगों से मांगे रुपये
ग्राम प्रधान की आइडी हैक कर दर्जनों लोगों से मांगे रुपये

देवरिया: ग्राम प्रधान की फेसबुक आइडी हैक कर उनके परिचितों को मैसेज कर पैसे मांगने का मामला प्रकाश में आया है। प्रधान ने इस बारे में तहरीर दी है। साइबर क्राइम की इस तरह की घटनाएं लगातार प्रकाश में आ रही हैं।

लार थाना क्षेत्र के खरदहा घनश्याम के ग्राम प्रधान अरुण पांडेय की फेसबुक आइडी हैक कर उनके परिचितों से दस-दस हजार रुपये की मांग की गयी। एक परिचित ने जब पांडेय को फोन किया तो उन्होंने न सिर्फ अनभिज्ञता जताई बल्कि उन्हें यह भी जानकारी हुई कि यह जालसाजी का मामला है। जब रकम मांगने वाले की जांच पड़ताल की गयी तो खाता संख्या 917662069646 जो असबिदर कुमार, बी 21 सेक्टर पांच नोएडा के नाम का मिला। प्रधान ने उक्त मामले में नामजद तहरीर दी है। इस एसओ लार विनय सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। मामला साइबर सेल का है।

chat bot
आपका साथी