पुतला फूंक रहे एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष समेत पांच गिरफ्तार

देवरिया में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर सरकार का पुतला फूंका। इस मामले में पांच लोग गिरफ्तार किए गए जिन्हें बाद में पुलिस ने छोड़ दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Dec 2019 10:49 PM (IST) Updated:Wed, 18 Dec 2019 10:49 PM (IST)
पुतला फूंक रहे एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष समेत पांच गिरफ्तार
पुतला फूंक रहे एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष समेत पांच गिरफ्तार

देवरिया: शहर के सुभाष चौक पर बुधवार को प्रदेश में बढ़ रही दुष्कर्म की घटना व बेरोजगारी को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन यानी एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका। पुतला फूंकते समय पुलिस से कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पांचों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष आशीष शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुभाष चौक पर एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। जिसके चलते युवा परेशान हैं। आत्म हत्या करने को विवश हो रहे हैं। प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं हो रहीं हैं। दुष्कर्मियों को फांसी की सजा सुनाई जाए। इसके बाद प्रदेश सरकार का एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जिलाध्यक्ष आशीष शुक्ला, विनय रामायण राव, रिजवान, रंजीत सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार किया। इस मामले में इंस्पेक्टर अरुण मौर्या की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कोतवाल ने कहा कि सभी का शांतिभंग में चालान किया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और कोतवाल से बातचीत की।

chat bot
आपका साथी