पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विद्यालय भवन का किया लोकार्पण

पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने विशुनपुर कला स्थित कृषक इंटर कालेज में सांसद निधि द्वारा निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही देश का विकास संभव है। हमारा प्रयास है कि घर-घर शिक्षा का दीपक जलाएं। प्रधानमंत्री मोदी जी ने गांव और गरीबों के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 11:38 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 11:38 PM (IST)
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विद्यालय भवन का किया लोकार्पण
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विद्यालय भवन का किया लोकार्पण

देवरिया : पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने विशुनपुर कला स्थित कृषक इंटर कालेज में सांसद निधि द्वारा निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही देश का विकास संभव है। हमारा प्रयास है कि घर-घर शिक्षा का दीपक जलाएं। प्रधानमंत्री मोदी जी ने गांव और गरीबों के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं। आज जिस स्मार्ट क्लास का लोकार्पण हुआ है वह भी मोदी जी के विजन में शामिल है। इससे छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। विद्यालय के प्रबंधक केडी त्रिपाठी ने कहा कि सांसद का बहुत ही आभारी हूं कि उन्होंने विद्यालय में कक्ष का निर्माण कराया। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, विजय कुमार दुबे, मधुसूदन मणि त्रिपाठी, विश्वम्भर मिश्र, राजन दूबे आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अनुराग द्विवेदी, मैनेजर ¨सह, आलोक सिन्हा, शशिभूषण द्विवेदी, उमाशंकर लाल श्रीवास्तव, अशोक पांडेय, राम रक्षा दुबे, केडी ¨सह आदि उपस्थित रहे। संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य सिद्धेश्यनाथ मिश्र ने किया।

chat bot
आपका साथी