झाड़ू का पता नहीं,खरीदारी दो लाख की

ग्राम पंचायत जमुनी के सचिव को पता ही नहीं है और गांव में सफाई के संसाधन कागज में खरीदे गए हैं। इस बात की जानकारी तब हुई जब ब्लाक में उपभोग प्रमाण पत्र जमा किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Nov 2019 11:32 PM (IST) Updated:Wed, 27 Nov 2019 11:32 PM (IST)
झाड़ू का पता नहीं,खरीदारी दो लाख की
झाड़ू का पता नहीं,खरीदारी दो लाख की

देवरिया: तरकुलवा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुनी में झाड़ू व पंजा का पता नहीं है। चारो तरफ गंदगी का अम्बार है। फिर भी सफाई कर्मी के सामान के नाम पर ग्राम पंचायत सचिव तथा ग्राम प्रधान ने एक लाख 98 हजार की खरीदारी कर ली गई है। इसका पता तब चला जब 25 जुलाई 2019 को उपभोग प्रमाण पत्र जारी किया गया। जमुनी ग्राम पंचायत की कुल आबादी लगभग ढाई हजार की है। एक सफाई कर्मी तैनात है। सफाई कर्मी के सामान के नाम पर एक लाख 98 हजार रुपये की खरीदारी कृष्णा ट्रेडिग कंपनी के नाम से भुगतान दिखाया गया है। ग्राम पंचायत सचिव भूपेंदर राय ने कहा कि मामला मेरे से संज्ञान में नहीं है। पत्रावली देखनी पड़ेगी। जबकि ग्राम प्रधान मुसशदी ने कहा कि मेरे गांव में सफाई कर्मी का सामान कुछ वर्ष पूर्व खरीदा गया था। कूड़ापात्र की खरीदारी की है। सफाई कर्मी का कहना है कि मेरे पास तो एक भी झाड़ू नहीं है। उधार के झाड़ू से मैं गांव में सफाई करता हूं। एडीओ पंचायत रामाश्रय विश्वकर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच करने के बाद ही पता चलेगा।

खंड विकास अधिकारी डा. अशोक कुमार त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने कहा प्रकरण संज्ञान में नहीं है। मामला गंभीर है। जांच की जाएगी।

chat bot
आपका साथी