सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा दर्शकों का मन

देवरिया महोत्सव में स्कूली छात्रों के कार्यक्रमों की धूम है। अलग-अलग अंदाज में सभी ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। दर्शकों ने देर रात तक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों का जम कर उत्साहवर्धन किया। शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों ने राजस्थानी घूमर गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़हाट से गूंज उठा। इसके बाद जीवन मार्ग सोफिया कांवेंट के छात्रों ने प्रेयर डांस किया

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 11:49 PM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 11:49 PM (IST)
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा दर्शकों का मन
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा दर्शकों का मन

देवरिया : देवरिया महोत्सव में स्कूली छात्रों के कार्यक्रमों की धूम है। अलग-अलग अंदाज में सभी ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। दर्शकों ने देर रात तक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों का जम कर उत्साहवर्धन किया। शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों ने राजस्थानी घूमर गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़हाट से गूंज उठा। इसके बाद जीवन मार्ग सोफिया कांवेंट के छात्रों ने प्रेयर डांस किया। देवरिया गिटार टाउन की निकिता ¨सह की टीम ने बैंड पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी। राज डांस ग्रुप ने रिमिक्स गीत पर डांस प्रस्तुत कर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। राजकीय महिला महाविद्यालय की बच्चियों ने ताल से ताल मिला गीत पर भाव पूर्ण नृत्य किया तो दर्शक भी झूम उठे। दीप लक्ष्मी राव ने शास्त्रीय गीत प्रस्तुत कर सभी का अपनी प्रतिभा साबित की। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। जीआइसी के छात्रों ने देश भक्ति गीत संदेशे आते हैं पर नृत्य प्रस्तुत किया। देश भक्ति गीत आकर्षण का केंद्र रहा।

यहां मुख्य रूप से जिलाधिकारी अमित किशोर व उनकी पत्नी प्रतिमा किशोर, एडीएम राकेश पटेल व सीताराम गुप्त, डीआइओएस शिवचंद राम, पीके शर्मा, अर्सिया रहमान, सिस्टर ¨सथिया, रोहित रावत, डा.आरके श्रीवास्तव, अंजलिका निगम, टीएसआइ रामवृक्ष, डा.सौरभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन रविकांत मणि त्रिपाठी ने किया।

chat bot
आपका साथी