वृद्ध का शव मिला, हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता, भलुअनी, देवरिया : थाना क्षेत्र के ग्राम जरार मानिक निवासी भगती गुप्ता (60) का शव श

By Edited By: Publish:Sat, 30 Apr 2016 10:59 PM (IST) Updated:Sat, 30 Apr 2016 10:59 PM (IST)
वृद्ध का शव मिला, हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता, भलुअनी, देवरिया : थाना क्षेत्र के ग्राम जरार मानिक निवासी भगती गुप्ता (60) का शव शनिवार को सुबह शहीद प्रतिमा से कुछ दूरी पर मिला। शव को कब्जे में लेकर पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। परिजनों ने चीख-चीख कर गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है।

परिजनों के मुताबिक भगती देवरिया में रहकर मजदूरी करता है। होली के समय से ही वह कार्य की तलाश में देवरिया गया था। शनिवार को सुबह लगभग छह बजे शहीद प्रतिमा से पचास मीटर दूर उसके खेत में मुंह के बल पड़ा शव दिखा। यह खबर जंगल के आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय भी मयफोर्स पहुंच गए। गहन निरीक्षण के बाद भी जब मामला समझ में नहीं आया तो उन्होंने देवरिया से फोरेंसिक टीम को बुला लिया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद फोरेंसिक टीम नतीजे को लेकर उलझी रही। उधर मौके पर पहुंची उसकी पत्नी लीलावती ने पुलिस व जनता के समक्ष ही गांव के एक प्रभावशाली व्यक्ति पर हत्या का आरोप मढ़ दिया।

थानाध्यक्ष शशांक खेर राय ने बताया कि फिलहाल मामला संदिग्ध है। अंत्यपरीक्षण के रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा।

...........

पत्नी के चीत्कार से आंख हुई नम

मृतक भगती के असामयिक मौत से हर कोई स्तब्ध है। मौत का समाचार मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी लीलावती व बहू रीना दहाड़े मार कर रो रहे थे। पड़ोस की महिलाएं लीलावती को संभालने का प्रयास करती लेकिन वह उन्हें धक्का देकर शव से लिपट जाती। उसके चीत्कार से मौजूद हर आंख नम हो गई।

chat bot
आपका साथी