भाजपाईयों ने पटाखा छोड़ मिठाई खिला किया खुशी का इजहार

देवरिया: हरियाणा एवं महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनने की खुशी में भाजपा का

By Edited By: Publish:Sun, 19 Oct 2014 11:05 PM (IST) Updated:Sun, 19 Oct 2014 11:05 PM (IST)
भाजपाईयों ने पटाखा छोड़ मिठाई खिला किया खुशी का इजहार

देवरिया: हरियाणा एवं महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे के नेतृत्व में रविवार को न्यू कालोनी स्थित संसदीय कार्यालय पर पटाखा छोड़ एवं मिठाई बांट खुशी का इजहार किया।

इस अवसर विजय कुमार दूबे ने कहा कि इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों को इस विधानसभा चुनाव के विजय में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। भाजपा के पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत बताया। कार्यक्रम को दिवाकर मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय कुमार शाही, डा.मधुसूदन मिश्रा, अमरनाथ सिंह, रामदास मिश्र, जिला उपाध्यक्ष अम्बिकेश पांडेय, अमित कुमार दूबे ने भी संबोधित किया।

इस दौरान दुर्गेश मिश्रा, जयप्रकाश शर्मा, सत्यप्रकाश सिंह पिंटू सभासद, विंदेश पांडेय, दीपक गौतम, अमरेश द्विवेदी, बजरंगी, धीरेंद्र सिंह, धर्मवीर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

उधर भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डा.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, आरोग्य भारती के प्रांतीय संयोजक डा.अजीत नारायण मिश्र ने भी भाजपा की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक रविवार को आईटीआई स्थित कार्यालय पर हुई। जिसमें हरियाणा व महाराष्ट्र में जीत पर शत शत नमन किया गया। इस दौरान नवनीत मालवीय, अरुण उपाध्याय, तरुण मणि, शैलेंद्र मणि, रामप्रवेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेश कुमार त्रिपाठी ने भाजपा की जीत पर बैतालपुर मिठाई बांट खुशी का इजहार किया।

बरहज कार्यालय के अनुसार महाराष्ट्र व हरियाण विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली जीत से भाजपाई उत्साहित है। भागलपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख दीपक मिश्र शाका ने कहा कि यह जीत नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व का सबूत है। पार्टी नेता अंगद तिवारी, संजय सिंह एडवोकेट, श्रवण कुमार सिंह, प्रो. रामअधार गुप्त, रामधनी गोड़, सचिन सिंह, अमरेन्द्र गुप्त, शंकर सोनकर ने भी इसे भाजपा व मोदी की नीतियों की जीत बताया।

क्षेत्र के ग्राम बारा दीक्षित चौराहा पर रविवार को भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

इस दौरान नरेन्द्र मिश्र पप्पू, डा. दिनेश सिंह, रमेश सिंह, सर्वजीत दीक्षित, सीताराम विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

सलेमपुर कार्यालय के अनुसार उप नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़ व मिठाईयां बांट खुशी का इजहार किया। इस दौरान अभिषेक जायसवाल, त्रिवेणी गुप्त, आशुतोष तिवारी, विकास रौनियार, ब्रजेश दुबे, अमित मालवीय, पुनीत यादव, मंटू पटेल, दीपक यादव, विवेक मद्धेशिया, विनोद मिश्र, जागेश्वर गोड़, रवि कुशवाहा, प्रमोद श्रीवास्तव, संजय कुशवाहा, नागेंद्र पासवान आदि उपस्थित रहे।

रुद्रपुर कार्यालय के अनुसार हरियाणा व महाराष्ट्र में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। नगर पंचायत चेयरमैन छट्ठेलाल निगम,ई सुशील चंद,मनीष गुप्त, चंद्रप्रकाश सिंह उर्फ सीपी कौशल किशोर सिंह,रमेश सिंह,गिरीश सिंह आदि ने मोदी के नीतियों की जीत बताया है।

भाटपाररानी कार्यालय के अनुसार स्थानीय रतसिया रोड स्थित कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रमोद सिंह बघेल की अध्यक्षता में बैठक कर एक दूसरे को मिठाई खिला खुशी का इजहार किया।

बैठक में अजय कुमार दुबे ने भाजपा की लोकप्रियता पूरे देश में अभी भी बरकरार है। इस दौरान जगदीश मिश्र, जगरनाथ सिंह, रामाश्रय चौरसिया, प्रेम सागर वर्मा, रमाशंकर यादव, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे। उधर स्टेशन रोड में भाजपा नेता राजकुमार शाही की अध्यक्षता में बैठक हुई। श्री शाही ने कहा कि पूरी दुनिया एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रतिभा का लोहा मानने लगी है। यहां मुख्य रूप से नगर महामंत्री राजिन्दर जायसवाल, सुबाष सिंह कुशवाहा, मंटू पटेल, नागेन्द्र पासवान, कमल किशोर पांडेय, शशि रंजन तिवारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी