बरगढ़ क्रय केंद्र में शुरू हुई धान की खरीद, किसान खुश

संवाद सूत्र बरगढ़ (चित्रकूट) बरगढ़ धान खरीद केंद्र बंद होने से किसानों को धान का विक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Dec 2021 05:12 PM (IST) Updated:Mon, 20 Dec 2021 05:12 PM (IST)
बरगढ़ क्रय केंद्र में शुरू हुई धान की खरीद, किसान खुश
बरगढ़ क्रय केंद्र में शुरू हुई धान की खरीद, किसान खुश

संवाद सूत्र, बरगढ़ (चित्रकूट) : बरगढ़ धान खरीद केंद्र बंद होने से किसानों को धान का विक्रय करने में परेशानी उठानी पड़ रही थी। किसानों की इस समस्या को दैनिक जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद जिम्मेदारों ने इसे संज्ञान में लिया। सोमवार को केंद्र खोला गया और तौल कराई गई। इससे किसानों में चेहरे पर मुस्कान रही।

जनपद में एक नवंबर से 11 धान खरीद केंद्रों पर खरीद का दावा किया जा रहा था। लेकिन, धरातल पर इसकी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही थी। बरगढ़ का केंद्र काफी दिनों से बंद था जिससे किसानों को धान बेचने में दिक्कत हो रही थी। किसानों का आरोप है कि वह डेढ़ माह से नंबर तो लगा दिए हैं लेकिन अभी तक कोई संदेश नहीं आया और न केंद्र खुलता है। जिस खबर को जागरण ने सोमवार के अंक में किसानों का आरोप, सचिव की मनमानी से नहीं हो रही खरीद के साथ प्रमुखता के छापा था। जिसको संज्ञान में लेकर एसडीएम मऊ ने सचिव को फटकार लगाई। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता आदित्य सिंह को भेजा था। उन्होंने कहा कि मीलर से अनुबंध न होने पर खरीद प्रभावित होने की बात कही। विपणन विभाग के डिप्टी आरएमओ संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को केंद्र में धान की तौल कराई गई है। देर शाम तक आनलाइन खरीद की रिपोर्ट आएगी। खंडेहा में खुलेगा एक और धान खरीद केंद्र

किसानों की सहूलियत को एक धान खरीद केंद्र प्रशासन खंडेहा में खोल रहा है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि पीसीएफ का केंद्र लबेद में पिछले साल खुला था लेकिन इस साल पीसीएफ ने प्रदेश में एक भी केंद्र नहीं खोला था। जिससे जिले के भी तीन केंद्र बंद हो गए थे। किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए खंडेहा में नया केंद्र खोलने का अनुमोदन हो गया है।

chat bot
आपका साथी