डकैतों के चंगुल से छूटे अपहृत शिक्षक

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : जनपद से सटे मध्य प्रदेश सीमा के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत थरपहाड

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Dec 2017 07:19 PM (IST) Updated:Thu, 28 Dec 2017 07:19 PM (IST)
डकैतों के चंगुल से छूटे अपहृत शिक्षक
डकैतों के चंगुल से छूटे अपहृत शिक्षक

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : जनपद से सटे मध्य प्रदेश सीमा के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत थरपहाड से अगवा किए गए दोनों शिक्षक बुधवार की देर रात सकुशल घर लौट आए। सतना पुलिस का दावा है कि लगातार कां¨बग से दबाव में आकर डकैतों ने पकड़ छोड़ी है हालांकि लोगों में चर्चा है कि फिरौती देकर दोनों अपहृत शिक्षक छूटकर आए हैं।

बता दें कि नयागांव थाना अंतर्गत थरपहाड़ शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक फूलचंद्र ¨सह गौड़ और अतिथि शिक्षक पप्पू पटेल का स्कूल से लौटते समय डकैतों ने अपहरण कर लिया था। शुक्रवार की शाम हुए अपहरण के बाद सतना पुलिस लगातार जंगल की खाक छान रही थी। आखिर पांच दिन बाद सतना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। जब डकैतों ने दोनों अपहृत शिक्षकों को मुक्त कर दिया। दोनों शिक्षक सकुशल घर पहुंचे गए हैं। जिनको देखकर परिजनों की आंखें नम हो गई। पुलिस अधीक्षक सतना राजेश ¨हगडकर खुद पांच दिन जंगलों की खाक छान रहे थे। उन्होंने इस आपेरशन में लगी टीमों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण डकैतों ने घुटने टेके हैं। अपरहण करने वाले डकैत नवल धोबी, दिनेश धोबी और मोटू धोबी सहित पांच अन्य को ¨चहित किया गया है। इनके ऊपर दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। जल्द ही इस गैंग का भी सफाया किया जाएगा। भले ही मध्य प्रदेश पुलिस पकड़ छूटने में अपनी पीठ थपथपा रही है लेकिन लोगों में चर्चा है कि फिरौती की रकम देकर शिक्षक डकैतों के चंगुल से छूटकर आए हैं। हालांकि दोनों शिक्षक और उनके परिजन चुप्पी साधे हैं। वैसे परिजनों में इस बात की खुशी है कि दोनों शिक्षक सकुशल घर लौट आए हैं।

chat bot
आपका साथी