सरकार की सख्ती नाकाफी, जानलेवा बन रही क्षतिग्रस्त सड़क

जिला मुख्यालय से बिहार को जोड़ने वाले चंदौली-धरौली मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से हजारों की आबादी को कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त सड़क लोगों के लिए काल बनती जा रही है। उक्त मार्ग पर गड्ढे होने से आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। हादसा-दर-हादसा होने के बाद लोगों में आक्रोश का तेवर बढ़ता ही जा रहा है। दुश्वारियों से आजिज लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 06:30 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 11:25 PM (IST)
सरकार की सख्ती नाकाफी, जानलेवा बन रही क्षतिग्रस्त सड़क
सरकार की सख्ती नाकाफी, जानलेवा बन रही क्षतिग्रस्त सड़क

जागरण संवाददाता, चंदौली : जिला मुख्यालय से बिहार को जोड़ने वाले चंदौली-धरौली मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से हजारों की आबादी को कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त सड़क लोगों के लिए काल बनती जा रही है। उक्त मार्ग पर गड्ढे होने से आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। हादसा-दर-हादसा होने के बाद लोगों में आक्रोश का तेवर बढ़ता ही जा रहा है। दुश्वारियों से आजिज लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। चंदौली-धरौली मार्ग से मझवार, नवहीं, नेगूरा, मसौनी, भदलपुरा, मड़ई संग बिहार के कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है। उक्त सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। नई सरकार बनने के बाद सड़कों के गड्ढा मुक्त करने के फरमान के बाद क्षेत्रीयजनों में आस जगी थी कि अब क्षतिग्रस्त मार्ग से मुक्ति मिल जाएगी। इलाकाई लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी दूर हो जाएगी, लेकिन डेढ़ वर्ष से अधिक का समय बीतने के बाद भी समस्या जस की तस बनी है। रमेश यादव, मुकेश कुमार, कमलेश ¨सह, राजेश सहित अन्य क्षेत्रीयजनों का कहना है कि मुख्यालय के पास ही बड़े-बड़े गड्ढे को जिला प्रशासन ठीक नहीं करा पा रहा है तो अन्य स्थानों का कैसे ठीक कराएगा। सड़क के खराब होने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कतें हो रही है। स्कूल आने जाने वाले छात्रों व वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। इससे तत्काल ठीक कराया जाए।

chat bot
आपका साथी