बंदरों के हमले से तकनीकी सहायक की हालत गंभीर

जागरण संवाददाता नौगढ़ (चंदौली) तहसील क्षेत्र में बंदरों के उत्पात से आमजन परेशान हैं। आल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 05:15 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 05:15 PM (IST)
बंदरों के हमले से तकनीकी सहायक की हालत गंभीर
बंदरों के हमले से तकनीकी सहायक की हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली) : तहसील क्षेत्र में बंदरों के उत्पात से आमजन परेशान हैं। आलम यह कि घर से लेकर खेत खलिहान तक बंदरों का झुंड मुसीबत का कारण बन रहा। दो पहिया वाहन सवार पर झपट्टा मारते हैं वहीं घर की छत पर महिलाओं, बच्चों का चढ़ना ही बंद हो गया है। शुक्रवार की शाम चकरघट्टा थाना के गहिला मार्ग पर बाइक से जा रहे तकनीकी सहायक सीताराम पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे वे बाइक समेत अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम प्रधान बुधराम यादव व ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उनकी हालत गंभीर बनी है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से बंदरों को पकड़ जंगल में छुड़वाने की मांग की।

chat bot
आपका साथी