पुलिस बल तैनात, आरोपितों की धरपकड़ को पुलिस प्रयासरत

कंदवा थाना क्षेत्र के महुंजी गांव में गुरुवार को भी पुलिस बल तैनात रहा। गांव पहुंची सीओ जगत कनौजिया ने हर स्थिति पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। किसी भी पक्ष से उपद्रव हो तो पुलिस तत्काल कार्रवाई करे। उधर आरोपितों की धरपकड़ को पुलिस का प्रयास जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Jun 2020 04:34 PM (IST) Updated:Thu, 11 Jun 2020 04:34 PM (IST)
पुलिस बल तैनात, आरोपितों की धरपकड़ को पुलिस प्रयासरत
पुलिस बल तैनात, आरोपितों की धरपकड़ को पुलिस प्रयासरत

जासं, बरहनी (चंदौली) : कंदवा थाना क्षेत्र के महुंजी गांव में गुरुवार को भी पुलिस बल तैनात रहा। गांव पहुंची सीओ जगत कनौजिया ने हर स्थिति पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। किसी भी पक्ष से उपद्रव हो तो पुलिस तत्काल कार्रवाई करे। उधर आरोपितों की धरपकड़ को पुलिस का प्रयास जारी है।

मंगलवार की शाम चकरोड पर मिट्टी डालने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान ही गोली चलने से दो युवक घायल हो गए थे। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। दूसरे पक्ष के लोगों ने देर रात सबमर्सिबल फूंकने का आरोप लगाया। बहरहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति देखते हुए पुलिस सहित पीएसी बल की तैनाती कर दी गई है। ग्राम प्रधान बृजेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा एसडीएम सदर की अनुमति से चकरोड की कानूनगो व लेखपाल द्वारा नापी करा कर सीमांकन किया गया। उस पर मिट्टी डालने के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई, इस दौरान लोगों ने गोली चला दी। इसमें जमीन नापी को जंजीर खींच रहे दो मजदूरों को गोली लग गई। लक्ष्मण बिद व राजू घायल हो गए। मारपीट में दूसरे पक्ष से भी अशोक सिंह व धनंजय सिंह घायल हुए। थाना प्रभारी निरीक्षक तेगबहादुर सिंह ने कहा स्थिति पर नजर बनी है। आरोपित जल्द गिरफ्तार होंगे।

chat bot
आपका साथी