मेधावियों को प्रतिभा अलंकरण सम्मान

मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को वार्षिक प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा. सविता पाढी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही मेधावियों को सम्मानित किया। क्रीड़ा के क्षेत्र में अव्वल रहे चंदन सिंह छात्रा जागृति मौर्या को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 10:54 PM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 06:08 AM (IST)
मेधावियों को प्रतिभा 
अलंकरण सम्मान
मेधावियों को प्रतिभा अलंकरण सम्मान

जासं, चंदौली : मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा. सविता पाढी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही मेधावियों को सम्मानित किया। क्रीड़ा के क्षेत्र में अव्वल रहे चंदन सिंह, छात्रा जागृति मौर्या को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्राचार्य ने कहा, छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा को निखारने का काम करें। कमियों को कभी न छिपाएं, बल्कि इसके बारे में गुरुजनों से चर्चा करें। ताकि इसे दूर कर जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग मिल सके। डा. त्रिलोकीनाथ गुप्ता, डा. सुकृति मिश्रा, डा. पंकज झा, डा. राजनाथ यादव, डा. रितु खरवार, डा. सुनील पांडेय मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी