मौसम की नजाकत भांप खेती का काम तेज

जासं, चकिया (चंदौली): मौसम की नजाकत भांप किसानों ने खेती का काम तेज कर दिया है। गेहूं क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Apr 2018 11:37 PM (IST) Updated:Wed, 04 Apr 2018 11:37 PM (IST)
मौसम की नजाकत भांप खेती का काम तेज
मौसम की नजाकत भांप खेती का काम तेज

जासं, चकिया (चंदौली): मौसम की नजाकत भांप किसानों ने खेती का काम तेज कर दिया है। गेहूं की कटाई, मड़ाई कर अतिशीघ्र बिक्री कर देने अथवा घर में स्टोर कर देने को बेताब हैं। ऐसे में श्रमिकों की समस्या उत्पन्न हो जाना लाजमी है।

गरीब किसान भोर में ही परिवार के सदस्यों के साथ खेतों के तैयार गेहूं की फसल की कटाई, ढुलाई में लग जा रहे हैं। मध्यम वर्गीय किसान माकूल संख्या में श्रमिकों के नहीं मिलने से परेशान हो गए हैं। संपन्न किसानों के साथ ही मध्यम वर्गीय किसान हार्वेस्टर अथवा आधुनिक मशीनों के सहारे गेहूं की कटाई करने के लिए यहां वहां चक्कर काटने लगे हैं। हार्वेस्टर व अन्य आधुनिक मशीनें भी समय से उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आठ मार्च को तेज आंधी तूफान के साथ ही बरसात होने की संभावना है। किसान मोबाइल में गूगल का सहारा लेकर मौसम की स्थिति के बाबत जानकारी हासिल कर रहे हैं। मौसम विपरीत होने का अंदेशा बताया जा रहा है। ऐसी स्थिति में किसानों का माथा ठनक गया है। किसान अतिशीघ्र दलहनी, तिलहनी फसलों के साथ ही गेहूं के दाने को सुरक्षित करने के फिराक में पड़ गए हैं। मौका देख श्रमिक भी मनचाहा मजदूरी मांगने लगे हैं। मजबूर होकर किसानों ने मुंहमांगी मजदूरी देकर अनाज को समेटने में दिन रात एक कर दिया है। श्रमिक व किसान भोर में ही खेतों की ओर पहुंच जा रहे हैं। दोपहर में मामूली आराम करने के बाद देर रात तक गेहूं की कटाई मड़ाई में लगे देखे जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी