भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जीत से जनपदवासी गदगद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वहीं जनपदवासी भी गदगद हैं। शुक्रवार को दूसरे दिन भी जगह-जगह लोगों ने जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया। वहीं दोबारा भरोसा दिखाने पर जनता को धन्यवाद भी दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 08:14 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 08:14 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जीत से जनपदवासी गदगद
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जीत से जनपदवासी गदगद

जासं, चंदौली : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वहीं जनपदवासी भी गदगद हैं। शुक्रवार को दूसरे दिन भी जगह-जगह लोगों ने जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया। वहीं दोबारा भरोसा दिखाने पर जनता को धन्यवाद भी दिया।

सदर कचहरी स्थित बार सभागार में डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजपा प्रत्याशी डा. महेंद्रनाथ पांडेय की चंदौली व देश में भाजपा की शानदार जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। ढोल-नगाड़े पर जुलूस निकाला। वक्ताओं ने कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव जीतने से जनपद न्यायालय व जिले के विकास की उम्मीदें जग गई हैं। पूर्व उपाध्यक्ष झनमेजय सिंह, मु. अकरम, राघवेंद्र सिंह, शमशुद्दीन, जेपी सिंह, नवीन सिंह, गड़ासा गुरु, रणधीर सिंह, कामेश्वरनाथ मिश्रा मौजूद रहे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दिव्यांग उत्थान सेवा समिति की बैठक नगर स्थित श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर में हुई। इसमें डा. पांडेय की जीत पर बधाई दी। गृजेश कुमार, राधेश्याम जायसवाल, विरेंद्र जायसवाल, पप्पू अग्रहरि, गोपाल सेठ उपस्थित थे। लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक नगर स्थित कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामबचन पासवान की अध्यक्षता में हुई। एनडीए की शानदार जीत पर हर्ष व्यक्त किया गया। मनोज राजभर, चंद्रिका तिवारी, संजय राजभर, लाला राजभर, विकास, जोखू पासवान, रामजी, संजय, रामकृत, शंभू, बिरजू, शारदा प्रसाद, अखिल कुमार उर्फ अन्नू आदि मौजूद थे। मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष की जीत पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा जनता ने विकास पर भरोसा दिखाया है। चुनाव में राष्ट्रवाद व विकास की जीत हुई है। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश की जाएगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी