बेजुबानों को उल्टा लटकाकर भर रहे फर्राटा

By Edited By: Publish:Thu, 31 Jul 2014 01:01 AM (IST) Updated:Thu, 31 Jul 2014 01:01 AM (IST)
बेजुबानों को उल्टा लटकाकर भर रहे फर्राटा

चकिया (चंदौली) : मांसाहारी भोजन की चाह में लोग जीवों को बेरहमी से न सिर्फ काट रहे हैं बल्कि एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में बर्बरता का परिचय भी दे रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा इन दिनों देखने को मिल रहा है। मांसाहारी भोजन करने वाले के लिए मुर्गा सबसे उत्तम आहार बन गया है। उसकी मांग भी बढ़ती जा रही है। पोल्ट्री फार्म पर फूटकर व थोक व्यवसायियों की आम-दरफ्त बढ़ गई है। इसके चलते इनके दामों में भी उछाल आ गया है। पोल्ट्री फार्म के संचालक सुबह से शाम तक मुर्गो के अलावा मुर्गियों के अंडों की आपूर्ति करने में व्यस्त हैं।

इनकी खरीदारी थोक में करने वाले व्यवसायी अपने वाहनों पर ज्यादा से ज्यादा मुर्गो व अंडों को लादना पसंद कर रहे हैं। इस चक्कर में वह मुर्गो को बाइक पर बेरहमी से लटकाकर फर्राटा भरते हुए गंतव्य की ओर रवाना होते हैं। इस दृश्य को जो भी संवेदनशील व्यक्ति देखता है उसके मुंह से आह निकल जाती है। लोगों का कहना है कि मुर्गे को काटने के पहले ही उसे अधमरा कर दिया जा रहा है, जो जीव संरक्षण कानून का उल्लघंन है। कू्ररता की इस पराकाष्ठा को देखने वाले लोग व्यवस्था को कोसते नजर आते हैं।

chat bot
आपका साथी