किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे भाकियू कार्यकर्ता

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Jan 2020 11:38 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jan 2020 06:04 AM (IST)
किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे भाकियू कार्यकर्ता
किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे भाकियू कार्यकर्ता

बुलंदशहर, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन यशवीर सिंह ने कहा कि आवारा पशुओं के आतंक से खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो रहे है। इस कारण किसानों को इस कड़ाके की ठंड में भी रात्रि में फसलों की रखवाली को पहरा देने को मजबूर होना पड़ रहा है। जिला संरक्षक दयाचंद त्यागी ने कहा कि गन्ना किसानों को क्रय पर्ची समय से नहीं मिल पा रही है। जिस कारण किसान अपने गेहूं की बुवाई नहीं कर पा रहा है। वहीं प्रदेश सरकार लगातार बिजली की दरों में लगातार वृद्धि कर किसानों का उत्पीड़न कर रही है। भाकियू नेता मांगेराम त्यागी ने कहा कि प्रशासन किसानों की समस्याओं से पूरी तरह अंजान बना है। अगर सरकार किसानों की सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं करती है, तो भाकियू कार्यकर्ता जल्द ही पूरे जिले में प्रशासन व सरकार के विरोध में आंदोलन को विवश होगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुभाष सिंह को सौंपा। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र आर्य, चंद्रभान शर्मा, राजेश, मनोज चौधरी, रोहताश, लियाकत, हरिओम, डालचंद, विनोद गुर्जर, ओमकार सिंह व परमानंद लोधी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी