लॉकडाउन का पालन कराने को सख्त हुई पुलिस, सीमा की सील

लोग दवा आदि के बहाने से बाहर निकल पर लॉकडाउन का उलंघन कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने मंगलवार को सुबह के समय नगर की सीमाओं को सील करके बाहर से आने वालों को रोक दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Mar 2020 10:39 PM (IST) Updated:Wed, 01 Apr 2020 06:00 AM (IST)
लॉकडाउन का पालन कराने को सख्त हुई पुलिस, सीमा की सील
लॉकडाउन का पालन कराने को सख्त हुई पुलिस, सीमा की सील

बुलंदशहर, जेएनएन। लोग दवा आदि के बहाने से बाहर निकल पर लॉकडाउन का उलंघन कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने मंगलवार को सुबह के समय नगर की सीमाओं को सील करके बाहर से आने वालों को रोक दिया।

नगर के प्रमुख चौक पर तैनात पुलिस लोगों को घरों में रहने की अपील कर रही है। बाहरी लोगों को अंदर आने से रोकने के लिए अलीगढ़ और बुलंदशहर रोड पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी है। हालांकि अलीगढ़ और बुलंदशहर की ओर से अभी भी पैदल चलकर आने वालों का सिलसिला जारी है। इनमें अधिकांश लोग सम्भल जनपद की ओर जाने वाले हैं। पुलिस उन्हें पुल के रास्ते आगे बढ़ाया जा रहा है। व्यापार मंडल की ओर से इन्हें भोजन के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी