गोशाला की हालत देख हैरान हुई लखनऊ की टीम

क्षेत्रीय गोशालाओं की स्थिति परखने के लिए गुरुवार को लखनऊ से आई टीम ने दानपुर ब्लाक की गोशालाओं का निरीक्षण किया। टीम में शामिल अधिकारियों ने चार गोशालाएं देखीं। मोहम्मदपुर गांव की गोशाला की स्थिति बेहद खराब मिली। जिस पर ने उन्होंने नाराजगी जताई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 11:17 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:03 AM (IST)
गोशाला की हालत देख हैरान हुई लखनऊ की टीम
गोशाला की हालत देख हैरान हुई लखनऊ की टीम

बुलंदशहर, जेएनएन। क्षेत्रीय गोशालाओं की स्थिति परखने के लिए गुरुवार को लखनऊ से आई टीम ने दानपुर ब्लाक की गोशालाओं का निरीक्षण किया। टीम में शामिल अधिकारियों ने चार गोशालाएं देखीं। मोहम्मदपुर गांव की गोशाला की स्थिति बेहद खराब मिली। जिस पर ने उन्होंने नाराजगी जताई।

लखनऊ की टीम लगभग दस बजे दानपुर पहुंची। सबसे पहले ब्लाक मुख्यालय की गोशाला का निरीक्षण किया, जिसमें सब सामान्य मिला। इसके बाद टीम ने दानगढ़, मोहम्मदपुर और जिरौली गांव की गोशालाओं का निरीक्षण किया। मोहम्मदपुर गांव में स्थाई गोशाला की स्थिति बेहद खराब मिली। यहां जल रिसाव के कारण गंदगी हो रही थी। साथ ही चारे की व्यवस्था ठीक नहीं थी। गोवंश धान की पराली का भूसा खा रहे थे। इसके अलावा अधिकारियों को जानकारी देने के लिए कोई ब्लाक स्तरीय कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस पर टीम के नोडल अधिकारी डा. एनसी वाष्र्णेय ने नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि गोशालाओं में मिलने वाली खामियों की रिपोर्ट तीन दिन में शासन को भेजी जाएगी। टीम की अगुवाई पशु चिकित्सक डा. सतेंद्र कुमार ने की।

chat bot
आपका साथी