असामाजिक तत्वों ने डा. आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

गांव फरीदपुर में शुक्रवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार सुबह लोगों ने जमकर हंगामा किया। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Apr 2020 10:30 PM (IST) Updated:Sun, 05 Apr 2020 06:00 AM (IST)
असामाजिक तत्वों ने डा. आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त
असामाजिक तत्वों ने डा. आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

बुलंदशहर, जेएनएन। गांव फरीदपुर में शुक्रवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार सुबह लोगों ने जमकर हंगामा किया। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत किया।

गांव फरीदपुर में डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। शुक्रवार रात किसी ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार सुबह मौके पर जमा हुए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर अनूपशहर एसडीएम पदम सिंह, थाना अहमदगढ़ प्रभारी निरीक्षक घनेंद्र यादव, शिकारपुर सीओ गोपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए बाबा साहब की नई प्रतिमा लगवाने की मांग करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। थाना प्रभारी निरीक्षक घनेंद्र यादव का कहना है की शिवम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी