बुंदकी चीनी मिल में लगी नवीन आसवनी इकाई

नजीबाबाद(बिजनौर) : द्वारिकेश चीनी मिल में एक और आसवनी इकाई का शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही चीनी मिल की आसवनी इकाई की क्षमता बढ़कर 130 किलोलीटर प्रतिदिन हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Dec 2018 05:56 PM (IST) Updated:Sat, 15 Dec 2018 05:56 PM (IST)
बुंदकी चीनी मिल में लगी नवीन आसवनी इकाई
बुंदकी चीनी मिल में लगी नवीन आसवनी इकाई

नजीबाबाद(बिजनौर) : द्वारिकेश चीनी मिल में एक और आसवनी इकाई का शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही चीनी मिल की आसवनी इकाई की क्षमता बढ़कर 130 किलोलीटर प्रतिदिन हो गई।

बुंदकी स्थित द्वारिकेश चीनी मिल परिसर में शनिवार को नवीन आसवनी इकाई का शुभारंभ समूह की द्वारिकेशनगर एवं द्वारिकेशपुरम चीनी मिल के उपाध्यक्ष व‌र्क्स बीपी दीक्षित ने पूजा अर्चना के साथ किया। महाप्रबंधक मानव संसाधन विकास सुदर्शन ¨सह शेखावत ने बताया कि मिल की आसवनी इकाई की क्षमता पहले 30 किलोलीटर प्रतिदिन थी। द्वारिकेश समूह के मुखिया गौतम आर मोरारका ने 100 किलोलीटर प्रतिदिन उत्पादन क्षमता की नवीन आसवनी इकाई स्थापित कर एक और मील का पत्थर स्थापित किया। उन्होंने जनपद बिजनौर के औद्योगिक एवं बहुमुखी विकास में योगदान दिया। कार्यक्रम में सलिल स्वरूप आर्य, आलोक लोहिया, सुंदरलाल, आरपी ¨सह, सुधीर शर्मा, परवीन ¨सह, शत्रुघ्न ¨सह शेखावत, सुनील गोयल, एलबी ¨सह व अशोक शर्मा सहित कई मिल अधिकारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी