टैक्स के लिए जनता से सहमति बनाने की मांग

जेएनएन बिजनौर। नगर पालिका परिसर में शनिवार को पालिका प्रशासन और पश्चिमी उत्तर प्रदेश उ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 10:50 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 10:50 PM (IST)
टैक्स के लिए जनता से सहमति बनाने की मांग
टैक्स के लिए जनता से सहमति बनाने की मांग

जेएनएन, बिजनौर। नगर पालिका परिसर में शनिवार को पालिका प्रशासन और पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यापारियों ने हाउस टैक्स की दर बढ़ाने सहित अन्य जन समस्याओं पर अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान हाउस टैक्स बढ़ाने के लिए आम जनता से सहमति बनाने की मांग की गई, वहीं आगामी शिवरात्रि, होली व अन्य त्योहारों के मद्देनजर नगर में अतिक्रमण हटवाने की भी मांग व्यापारियों ने की।

शनिवार को पालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता के कार्यालय में व्यापार मंडल और पालिका प्रशासन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यापारी नेता जावेद रहमान शम्सी ने पालिका द्वारा व्यापरिक प्रतिष्ठानों पर लगाए जाने वाले टैक्स से पूर्व व्यापारियों से वार्ता करते हुए उन्हें संतुष्ट करने की बात कही। वहीं हाउस टैक्स सहित पालिका द्वारा जनता को दी जाने वाली सुविधाओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान व्यापारियों ने आगामी त्योहारों को देखते हुए नगर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई करने का सुझाव दिया।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता और ईओ सुभाष कुमार ने व्यापारियों को सभी मुद्दों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पालिका अपनी आय बढ़ाकर नगर का विकास सुनिश्चित करना चाहती है। जिसके लिए प्रतिष्ठानों पर कर लगाना आवश्यक है। जनता को सुविधा देने के लिए पांच वर्ष बाद हाउस टैक्स बढ़ाया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान गुरूशरन सिंह मोहन ने नगीना चैक से लेकर आरएसएम तिराहा तक सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने से जाम की समस्या उठाई। बैठक में जितेंद्र गोयल, सुनील कुमार, सुरेश अग्रवाल, आदेश अग्रवाल, जावेद रहमान शम्सी, सतवंत सिह सलूजा, एसपी सलूजा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी