स्पो‌र्ट्स मीट में प्रस्तुत किए कार्यक्रम

आधारशिला द स्कूल में स्पो‌र्ट्स मीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। वहीं बच्चों ने पहले दिन खेल में अपनी प्रतिभा दिखाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:06 AM (IST)
स्पो‌र्ट्स मीट में प्रस्तुत किए कार्यक्रम
स्पो‌र्ट्स मीट में प्रस्तुत किए कार्यक्रम

बिजनौर जेएनएन। आधारशिला द स्कूल में स्पो‌र्ट्स मीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। वहीं, बच्चों ने पहले दिन खेल में अपनी प्रतिभा दिखाई।

विद्यालय परिसर में आयोजित स्पोर्टस का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खेल ही ऐसा माध्यम है, जो बच्चों का शारीरिक विकास करने के साथ-साथ उनका बौद्धिक विकास करता है। बच्चों को अधिक से अधिक खेलों में प्रतिभाग करना चाहिए। खेलों में आज के समय में भविष्य उज्ज्वल है। चेयरमैन राधेश्याम वर्मा, प्रबंधक विवेक कर्णवाल एवं एकता कर्णवाल ने भी विचार रखे। उसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया। वहीं, पिछली प्रतियोगिता की विजेता यमिका व निखिल ने मशाल लेकर दौड़ लगाई। प्रधानाचार्य सिद्धेश शर्मा ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। पहले दिन बच्चों ने खेल में अपनी प्रतिभा दिखाई। संचालन चतुर्भुज पांडेय ने किया।

chat bot
आपका साथी