11 करोड़ 45 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर मिलें बंद

मौसम की कृपा और किसानों की मेहनत का परिणाम है कि इस बार जनपद में गन्ना उत्पादन पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रहा है। गन्ने की मिठास बढ़ी है। जनपद नौ चीनी मिलों ने गत वर्ष के सापेक्ष इस बार 50 लाख कुंतल ज्यादा गन्ने की पेराई की है। इसके अलावा पावर कोल्हू क्रेशर में भी गन्ने की पेराई हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Jun 2021 06:28 AM (IST) Updated:Wed, 02 Jun 2021 06:28 AM (IST)
11 करोड़ 45 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर मिलें बंद
11 करोड़ 45 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर मिलें बंद

जेएनएन, बिजनौर। मौसम की कृपा और किसानों की मेहनत का परिणाम है कि इस बार जनपद में गन्ना उत्पादन पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रहा है। गन्ने की मिठास बढ़ी है। जनपद नौ चीनी मिलों ने गत वर्ष के सापेक्ष इस बार 50 लाख कुंतल ज्यादा गन्ने की पेराई की है। इसके अलावा पावर कोल्हू, क्रेशर में भी गन्ने की पेराई हुई है।

जनपद में गन्ने का क्षेत्रफल दो लाख 47 हजार हैक्टेयर में है। पिछले दो-तीन पेराई सत्र से जनपद के गन्ने की मिठास प्रदेश में महक रही है। जनपद में 99.8 प्रतिशत अगेती प्रजाति के गन्ने का क्षेत्रफल है। उक्त गन्ने की पेराई को जनपद में नौ चीनी मिलें स्थापित हैं। जनपद की सभी नौ चीनी मिलों ने 11 करोड़ 45 लाख 30 हजार कुंतल गन्ने की पेराई कर मिलों का संचालन बंद हो गया। गत पेराई सत्र में 11 करोड़ 44 लाख 76 हजार कुंतल गन्ने की पेराई की थी। इसके अलावा करीब डेढ़ करोड़ कुंतल गन्ने की सैकड़ों पावर कोल्हू एवं क्रेशर ने गन्ने की पेराई की है। अभी काफी पावर कोल्हुओं का संचालन चल रहा है। जनपद की पांच चीनी मिलें धामपुर चीनी मिल, स्योहारा मिल, बुंदकी मिल, बहादरपुर चीनी मिल एवं बरकातपुर चीनी मिल ने गत पेराई सत्र में पेराई गन्ने से ज्यादा गन्ने की पेराई कर नया रिकार्ड तैयार किया है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि समस्त गन्ने की पेराई कर सभी चीनी मिलें बंद हो गई हैं। इन चीनी मिलों ने पिछले साल के सापेक्ष करीब 50 लाख कुंतल ज्यादा की पेराई की है।

chat bot
आपका साथी