ढाबे में प्रेमी संग पकड़ी गई तीन बच्चों की मां

??????? ?? ???????? ????? ?? ???? ?? ??? ?????? ?? ??? ?? ?????? ?? ??? ????? ?? ???? ????? ?????? ?? ????? ????? ???????? ??? ???? ??? ?? ???? ????? ?? ???? ??????? ??? ??? ?????

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 10:58 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 06:02 AM (IST)
ढाबे में प्रेमी संग पकड़ी गई तीन बच्चों की मां
ढाबे में प्रेमी संग पकड़ी गई तीन बच्चों की मां

जासं, गोपीगंज (भदोही): राजमार्ग स्थित एक ढाबे से तीन बच्चों की मां को प्रेमी के साथ पुलिस ने पकड़ लिया। प्रेमी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है जबकि महिला को नारी संरक्षण गृह भेज दिया।

बलिया से तीन बच्चों की मां के साथ निकले प्रेमी युगल शनिवार को राजमार्ग पर एक ढाबे पर खड़े होकर बात कर रहे थे। दोनों मे किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। उनके बीच चल रहे विवाद को देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पीआरबी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें थाने ले आई। पुलिस के पूछताछ में पता चला कि बलिया की रहने वाली शादीशुदा तीन बच्चों की मां का प्रेम मऊ के रहने वाले एक व्यक्ति से चल रहा था। दोनों का प्रेम परवान चढ़ा और साथ जीने मरने की कसमें खाते हुए तीन माह पूर्व घर छोड़कर भाग निकले थे। ढाबे पर जब पहुंचे तो दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। महिला ने बताया कि प्रेमी का दिल उससे भर गया वह उसे बेचना चाहता है। पुलिस ने महिला को नारी संरक्षण गृह भेजकर युवक के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

chat bot
आपका साथी