घरों में अकीदत से अदा हुई बकरीद की नमाज

कुर्बानी का पर्व ईदुज्जुहा (बकरीद) शनिवार को जिले भर में अकीदत व जोशोखरोश के साथ मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 10:00 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 06:07 AM (IST)
घरों में अकीदत से अदा हुई बकरीद की नमाज
घरों में अकीदत से अदा हुई बकरीद की नमाज

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : कुर्बानी का पर्व ईदुज्जुहा (बकरीद) शनिवार को जिले भर में अकीदत से मनाई गई। प्रतिबंध को देखते हुए शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए ईदगाह व मस्जिदों में धर्मगुरुओं ने पांच-पांच की संख्या में नमाज अदा की गई। इसके अलावा अन्य मुस्लिम बंधुओं ने अपने घरों में नमाज अदा करने के पश्चात कुर्बानी दी।

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जारी की गई गाइडलाइन के कारण अबकी ईदगाह और मस्जिद के आस-पास मेला का आयोजन नहीं हो पाया। सुबह होते ही पर्व को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। लोग सुबह से ही स्नान आदि कर नए परिधानों में सजकर घरों में नमाज अदा किये। शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए एक दूसरे को पर्व की मुबारकबाद दी। शुरू हुआ कुर्बानी की रस्म अदायगी व तबर्रुक (सिरनी) वितरण का दौर। पूरे दिन चलता रहा। लोगों ने अपनी हैसियत के हिसाब से भेड़ व बकरे आदि जानवरों की कुर्बानी दी। प्रत्येक ईदगाह व हर मस्जिद पर जहां पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी तो वहीं पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में चक्रमण करते रहे।

लालानगर प्रतिनिधि के अनुसार गोपीगंज नगर व आस पास के ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को ईदुल अजहा (बकरीद) का पर्व अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने-अपने घरों में नमाज अदा की। मुल्क के अमन, चैन, खुशहाली को कायम रखने व आपसी सछ्वाव को मजबूत करने की दुआएं की गई। नमाज अदा कर एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हुए अपने अपने घर पहुंच बारगाहे खुदा में पाले गये बकरों, भेड़ आदि की कुर्बानी दी।

ऊंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में बकरीद का पर्व जोशोखरोश के साथ मनाया गया। मुस्लिम बंधु अपने-अपने घरों में नमाज अदा कर कुर्बानी की रस्म अदा की गई। बाबूसराय, महराजगंज, मोढ़ व सीतामढ़ी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में बकरीद का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया।

-

डीएम-एसपी करते रहे भ्रमण

डीएम राजेंद्र प्रसाद और एसपी रामबदन सिंह पूरे दिन भ्रमण करते रहे। भदोही नगर में भ्रमण कर लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पर्व को मनाने की अपील की। अन्य क्षेत्रों में भी संबंधित पुलिस अधिकारी पूरे दिन भ्रमण करते हुए। सुरक्षा की ²ष्टि से मस्जिद और इदगाहों के आस-पास पुलिस बल की तैनाती की गई। पीआरवी भी क्षेत्र में लगातार भ्रमण करती रही। एसपी ने बताया कि पर्व बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पर्व मनाया।

chat bot
आपका साथी