पेड़ गिरने से तीन घंटे बाधित रहा आवागमन

गुरुवार को भोर में करीब साढ़े तीन बजे बस्ती कांटे मार्ग पर जामुन का पेड़ गिर जाने से आवागमन तीन घंटे बाधित रहा। इस दौरान रोडवेज की बसें एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों को रूट बदलकर जाना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 11:29 PM (IST) Updated:Thu, 03 Oct 2019 11:29 PM (IST)
पेड़ गिरने से तीन घंटे बाधित रहा आवागमन
पेड़ गिरने से तीन घंटे बाधित रहा आवागमन

बस्ती: गुरुवार को भोर में करीब साढ़े तीन बजे बस्ती कांटे मार्ग पर जामुन का पेड़ गिर जाने से आवागमन तीन घंटे बाधित रहा। इस दौरान रोडवेज की बसें एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों को रूट बदलकर जाना पड़ा। सुबह सात बजे पुलिस और वन विभाग की मदद से पेड़ हटवाया गया। तब जाकर यातायात बहाल हो सका।

बस्ती कांटे मार्ग पर इंडियन आयल पेट्रोल पंप के पास जामुन का पुराना पेड़ ढह गया। इस दौरान बस्ती गोरखपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसें रास्ते में खड़ी हो गईं। वन विभाग के दरोगा हरिओम पांडेय ने पेड़ हटवाने का प्रयास किया कितु सफल नहीं हो सके। मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगने लगी। वन कर्मियों ने हाइड्रोलिक मशीन मंगवाई उसके बाद तीन घंटे की मशक्कत के उपरांत पेड़ हटाया जा सका। उसके बाद यह मार्ग यातायात के लिए खोल दिया गया। इस बीच अधिकांश वाहन वैकल्पिक मार्ग से आगे को रवाना किए गए।

chat bot
आपका साथी